सौभाग्य का प्रतीक है कामधेनु गाय, घर के इस कौने में रखने से पूरी होती है हर मनोकामना

घर में खुशी और पैसा जैसी चीजें हर कोई चाहता है। लेकिन यह चीजें आपके भाग्य पर काफी हद तक निर्भर करती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी टिप्स बताई गई है जिसके चलते आप अपना भाग्य प्रबल कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में दिशा का काफी महत्व होता है। यदि आप चीजों को सही दिशा में रखते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती है। इससे घर में सकारात्मक चीजें होती हैं। वहीं चीजों को गलत दिशा में रखने से नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है जो घर में नकारात्मक माहौल बनाती हैं।
सौभाग्य का प्रतीक है कामधेनु गाय
घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए आप कई तरह की चीजें रख सकते हैं। इसमें कामधेनु गाय की मूर्ति भी शामिल है। आप ने कई घरों में कामधेनु गाय की मूर्ति रखी हुई देखी होगी। इस मूर्ति को सौभाग्य का प्रतीक भी कहा जाता है। हर घर में एक ऐसी मूर्ति अवश्य होनी चाहिए। इससे आपकी सोई हुई किस्मत खुल जाती है। भाग्य आपका साथ देता है। चीजें आपके पक्ष में होती है। हालांकि कामधेनु गए को घर में रखने के कुछ खास नियम भी होते हैं।
इस दिशा में रखना होता है शुभ
वास्तु शास्त्र की माने तो कामधेनु गाय की मूर्ति को अपने घर के ईशान कोण में रखना शुभ होता है। ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा कामधेनु गाय को स्थापित करने के लिए अच्छी मानी जाती है। यह वही दिशा है जहां कई देवी देवता वास करते हैं। इस दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी करते हैं। आपके घर दुख समाप्त हो जाते हैं। ढेर सारी खुशियां दस्तक देती है।
घर की इस जगह पर रख सकते हैं कामधेनु गाय
यदि आप किसी कारण से घर के ईशान कोण में कामधेनु गाय को स्थापित नहीं कर सकते हैं तो आपके पास कुछ और विकल्प भी होते हैं। जैसे इसे पूजा घर में स्थापित किया जा सकता है। यहाँ भी यह शुभ फल देती है। इसके अलावा आप कामधेनु गाय की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर भी स्थापित कर सकते हैं। यहाँ रखने पर भी आपके घर ढेर सारी खुशियां आएगी। बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।
कामधेनु गाय रखने के फायदे
घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने के कई लाभ होते हैं। यह घर की नेगेटिव एनर्जी समाप्त करती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इससे घर के गृह कलेश समाप्त होते हैं। पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म हो जाती है। घर के लोगों की तरक्की होती है। कोई बीमार नहीं पड़ता है। शत्रु पक्ष आपके घर कुछ गलत नहीं कर पाते हैं। आप बुरी नजर से बचते हैं। घर में पैसों की समस्या कभी नहीं आती है।