2023से शुरू होंगे इन राशियों के बुरे दिन, शनि की टेढ़ी नजर बढ़ाएंगी मुश्किलें, सहना पड़ेंगे कई दुख

शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। ये कर्मों के अनुसार व्यक्ति को अच्छा या बुरा फल देते हैं। वहीं शनि ग्रह की स्थिति भी मायने रखती है। 17 जनवरी 2023 को शनि देव स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। वह पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं। दरअसल शनि एक राशि में ढाई साल रहते हैं। ऐसे में दोबारा उसी राशि में आने में उन्हें 30 साल का समय लग जाता है। शनि का यह गोचर कुछ खास राशियों के लिए मुश्किल भरा दौर ला सकता है। उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।
मकर
साल 2023 मकर राशि के जातकों के लिए कई दिक्कतें ला सकता है। दरअसल जनवरी 2023 से मकर राशि में शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। यह दूसरे चरण की तुलना में कम कष्टदायक होगा। लेकिन फिर भी इस इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। मार्च 2029 के बाद ही इन्हें शनि साढ़ेसाती से पूर्ण रूप से मुक्ति मिलेगी। लेकिन तब तक इनकी मुसीबतें आती और जाती रहेगी।
नए साल में इन्हें पैसों की दिक्कत आ सकती है। फिजूल खर्ची पर कंट्रोल करना जरूरी है। वहीं नौकरी या बीजनेस में कोई नुकसान हो सकता है। इसलिए सोच समझकर ही निर्णय ले। इसके अलावा रिश्ते नातों में खटास आ सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की लाइफ में जनवरी 2023 से शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। ये काफी कष्टदायक माना जाता है। ये चरण साल 2023 से 2025 तक चलेगा। फिर 2025 से 23 फरवरी 2028 तक शनि का तीसरा चरण जारी रहेगा। बस इसके बाद ये शनि की साढ़ेसाती से आजादी प्राप्त कर सकते हैं।
साल 2023 में कुंभ राशि के जातकों को धन की हानि हो सकती है। आपके साथ कोई चोरी या बड़ा धोखा हो सकता है। आपके अपने ही आपके साथ ठगी कर सकते हैं। इसके अलावा सेहत भी गड़बड़ हो सकती है। इसलिए आपको अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना है। वहीं रिश्तों में खटास आने के चांस भी हैं।
मीन राशि
शनि का कुंभ राशि में प्रवेश मीन राशि की दिक्कतें बड़ा देगा। जनवरी 2023 से इनका बुरा व्यक्त शुरू हो जाएगा। क्योंकि इनके ऊपर पहले चरण की शनि की साढ़ेसाती होगी। यह साढ़ेसाती अगले 7 सालों तक रहेगी। इस दौरान इनकी लाइफ में की समस्याएं दस्तक देगी। जैसे इन्हें आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होगा। जमीन जायदाद के मामले इनके पक्ष में नहीं रहेंगे।
वहीं बीमारी के चलते शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। संतान की ओर से दुख मिलेगा। पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ जाएंगे। जॉब हाथ से जा सकती है। बीजनेस में बड़ा नुकसान संभव है। इस स्थिति में राहत पाने के लिए शनिदेव की पूजा पाठ करें। उन्हें तेल और तिल अर्पित करें। वहीं अच्छे कर्म करें। बड़े बूढ़ों का सम्मान करें। दान धर्म करें।