बॉलीवुड

जवान और खूबसूरत हो गई टूटे दांत वाली ये लड़की, ऐश्वर्या राय से है खास नाता, नाना भी है सुपरस्टार

बॉलीवुड और सोशल मीडिया में इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है। यहां आपको किसी स्टार की बचपन की तस्वीर दिखाई जाती है। फिर आपको उसे पहचानने के लिए कहा जाता है। आज हम भी आपके लिए ऐसी ही एक दिलचस्प तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक टूटे दांतों वाली बच्ची और एक क्यूट सा बच्चा दिखाई दे रहा है। बच्चा इस बच्ची के गाल पर किस कर रहा है। बच्ची बड़े प्यार से मुस्कुरा रही है। आपको इन दोनों को पहचानना है।

क्या आप ने पहचानी टूटे दांत वाली लड़की?

तस्वीर में दिख रहे बच्चों को पहचानने के लिए हम आपको कुछ हिंट देते हैं। ये दोनों बच्चे आपस में भाई बहन हैं। बच्चा जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाला है। वहीं लड़की बीजनेस की दुनिया में नाम कमा रही हैं। यह दोनों बॉलीवुड की प्रतिष्ठित फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इनके मामा-मामी से लेकर नाना-नानी तक हर कोई बॉलीवुड का जाना माना सुपरस्टार है।

इस बच्ची का विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से भी खास कनेक्शन है। तो क्या आप ने इन्हें पहचाना? चलिए एक और हिंट देते हैं। यह दोनों बच्चे बच्चन परिवार के चिराग हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के नति और नातिन हैं। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा की बात कर रहे हैं। यह दोनों अमिताभ की बेटी श्वेता के बच्चे हैं। इनके पिता का नाम निखिल नंदा है। ऐश्वर्या और अभिषेक इनके मामा-मामी हैं। वहीं जया बच्चन इनकी नानी तो अमिताभ बच्चन नाना हैं।

लड़की हुई ग्लैमरस, बच्चा हुआ हैंडसम

नव्या नवेली का जन्म साल 1997 में हुआ था। वह अभी 25 साल की हैं। दिखने में काफी सुंदर हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। नव्या की एक्टिंग में कोई रुचि नहीं है। वह बीजनेस वुमेन बनना चाहती हैं। वह आरा हेल्थ की फाउन्डर और सीईओ भी हैं। वे काफी इंटेलिजेंट और खूबसूरत हैं। उन्हें लोग अपनी मामी ऐश्वर्या की तरह ब्यूटी विद ब्रेन भी कहते हैं।

दूसरी तरफ अगस्त्य नंदा 22 साल के हो गए हैं। वे भी काफी हैंडसम दिखते हैं। वे जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में वे ‘आर्ची एंड्रयूस’ का किरदार कर रहे हैं। इस फिल्म से उनके साथ जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और शहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपना फिल्म डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। अमिताभ बच्चन ने भी अपने नातिन के लाइफ के नए चैप्टर के स्टार्ट होने पर सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त की थी।

बताते चलें कि अगस्त्य नंदा और नव्या नंदा दोनों ही लंदन के seven oaks स्कूल से पढ़े हुए हैं। इसी स्कूल से शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी ग्रैजुएट हुआ है। अब देखना ये है कि अगस्त्य अपने नाना अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर पाता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button