धार्मिक

नए साल में खरीदें ये 5 चीजें, पूरे साल मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, लबालब भर जाएगी तिजोरी

नया साल शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर कोई यही चाहता है कि साल 2023 उसके लिए ढेर सारी खुशियां, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए। ऐसे में आप कुछ वास्तु टिप्स ट्राय कर अपने आने वाले कल को और भी अच्छा बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस नए साल के पहले दिन कुछ खास चीजों को खरीदना होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी किस्मत खुल जाएगी। पूरे साल आपके घर लक्ष्मी का वास रहेगा।

धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह मां लक्ष्मी और लक्ष्मीनारायण का भी प्रिय होता है। इसलिए यदि आप साल के पहले दिन धातु का बना कछुआ खरीदकर ले आएं और इसे अपने घर में रखें तो आपके यहां पूरे साल बरकत बनी रहेगी। आपके सभी अटके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको बड़ा धन लाभ होगा। आप पीतल, चांदी या कांसे से बने कछुए खरीद सकते हैं।

मोती शंख

वास्तु शास्त्र में मोती शंख को भी बड़ा शुभ माना गया है। इसे भी आपको 1 जनवरी को खरीदना चाहिए। इसे आप घर के पूजा स्थल में रख सकते हैं। इससे आपके घर पैसों की कोई भी समस्या नहीं होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की और बीजनेस में लाभ होगा। आप इसे व्यापार स्थल पर भी रख सकते हैं। इससे आपका धन भंडार सालों साल भरा ही रहेगा।

लघु नारियल

वास्तु शास्त्र और हिन्दू धर्म दोनों ही जगह नारियल को काफी शुभ माना जाता है। इसे हम श्रीफल के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल हर पूजा पाठ और शुभ काम में होता है। 1 जनवरी को आपको घर में छोटे साइज़ का नारियल लाना चाहिए। यह लघु नारियल सूखा हो या गीला दोनों ही मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। इसे खरीदकर अपनी तिजोरी में रख दें। सालभर आपके घर धन की वर्षा होगी।

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। यह काफी शुभ माना जाता है। इसे भी खरीदने के लिए 1 जनवरी का दिन बड़ा शुभ होता है। इससे घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। इस बात का ध्यान रहे कि तुलसी का पौधा घर लाने के बाद उसकी सुबह शाम पूजा पाठ होना चाहिए। उसके पास अगरबत्ती और घी का दीपक लगाना चाहिए। तभी आपको इसका पूर्ण लाभ मिलेगा।

मोर पंख

मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय होता है। श्री कृष्ण भगवान विष्णु के मानव अवतार हैं। माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की जीवन संगिनी हैं। इस तरह यदि घर में मोर पंख रखा जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर ज्यादा समय तक वास करती है। आप वैसे तो ये मोर पंख कभी भी खरीद सकते हैं। लेकिन इसे साल के पहले दिन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button