धार्मिक

2022 खत्म होने से पहले दुखों का सामना करेंगी ये राशियां, शुक्र गोचर बढ़ाएगा मुसीबत, होगा नुकसान

ग्रहों का गोचर अक्सर हमे शुभ या अशुभ फल देता है। शुक्र ग्रह को सुखों का देवता भी कहा जाता है। यह जब भी गोचर करता है तो जातकों को लाभ ही प्रदान करता है। लेकिन साल के अंत में जो शुक्र गोचर हो रहा है वह लाभ की जगह मुश्किलें बढ़ाने वाला है। यह शुक्र 29 दिसंबर 2022 को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। यहां शनि देव पहले से विराजित हैं। हालांकि वह 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। लेकिन 29 दिसंबर 2022 से चार राशि के जातकों को ज्यादा सावधान रहना होगा।

कन्या राशि

शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों की मुसीबतें बढ़ जाएगी। आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। आपके अपने भी आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकते हैं। यात्रा करने के दौरान भी सावधान बरतने की जरूरत है। हो सके तो लंबी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। सेहत को लेकर भी चिंताएं बढ़ सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। पैसों को लेकर खर्चा बढ़ सकता है। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम जरूरी है।

तुला राशि

साल का अंतिम शुक्र गोचर तुला राशि के लिए भी अशुभ होगा। इनके बुरे दिन शूर हो जाएंगे। कहीं भी पैसा निवेश करने से बचे। नया मकान और वाहन भी कुछ दिनों तक न खरीदें। कोर्ट कचहरी के मामलों में और उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में समस्याएं आ सकती है। पैसा हाथ से जा सकता है। चोरी का खतरा भी मंडरा रहा है। अपनों से रिश्ते टूट सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू ना रखा तो बाद में पछतावा होगा। यात्रा करने से बचना चाहिए। सेहत बिगड़ सकती है।

मकर राशि

शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए दुर्भाग्य लेकर आएगा। किस्मत इनका साथ देना बंद कर देगी। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह असफल होगा। इसलिए कुछ दिन नए काम की शुरुआत ना करें। नौकरी और बीजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी पीठ में छुरा घोंप सकता है। आपको अपनों से मिलने वाले धोखे से सावधान रहना है। किसी पर भी आँख बंदकर भरोसा नहीं करना है। पैसों को संभालकर रखना है।

मीन राशि

शुक्र गोचर मीन राशि के जातकों की भी खिचाई कर सकता है। आपको बहुत मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। विवाह में बाधाएं आ सकती है। कुछ दिन घर में मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। माता-पिता या भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। पेट से जुड़े रोग दिक्कत दे सकते हैं। पैसा हाथ से चला जाएगा। आय के साधन कम हो जाएंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाएंगे। बीजनेस में घाटा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button