धार्मिक

राशिफल 15 दिसंबर: आज भगवान विष्णु 3 राशियों की मनोकामनाएं करेंगे पूरी, कारोबार में होगी बरकत

आज हम आपको गुरुवार 15 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी सुनकर आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपकी कमाई बढ़ेगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अगर निजी जिंदगी में किसी वजह से समस्या चल रही थी, तो आज वह समाप्त हो जाएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से लाभ होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। बिजनेस में कोई नया समझौता करने से बचना होगा। आप किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो सबसे पहले उसे ठीक प्रकार से पढ़ लें, ताकि आगे चलकर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने कामकाज की योजनाओं में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में प्रयासरत लोगों को नौकरी ढूंढने में निराशा हाथ लगेगी लेकिन इसको लेकर निराश होने की जरूरत नहीं है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज घर परिवार में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अगर आप परेशान चल रहे हैं, तो आज सेहत में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। मन में आत्मविश्वास रहेगा परंतु आत्मविश्वास स्थिर नहीं रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बच्चों की प्रगति से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको घर के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सगे-संबंधियों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज काम के सिलसिले में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो सामाजिक स्तर पर सोच समझकर वार्तालाप करें। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विदेशी स्रोतों से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आज आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

Related Articles

Back to top button