बॉलीवुड

‘ये रिश्ता क्या..’ फेम एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड सौरभ संग की सगाई, एक-दूजे के इश्क में डूबे आए नजर

बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख के साथ शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। इससे पहले बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी सुर्खियों में रही थी।

अब इसी बीच ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर शो में काम कर चुकी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। तो आइए देखते हैं वृशिका मेहता की सगाई की तस्वीरें…

vrushika mehta

बता दे वृशिका ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सौरभ घड़िया के साथ सगाई की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन दोनों की सगाई 11 दिसंबर को ही हो गई थी लेकिन उन्होंने 19 दिसंबर को इस बात का खुलासा किया। वृशिका ने अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “हमेशा के लिए 11.12.2022 की शुरुआत।” वहीं बात की जाए दोनों की शादी के बारे में तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह साल 2023 में शादी करेंगे।

vrushika mehta

देखा जा सकता है कि वृशिका मेहता ने अपनी सगाई में एंब्रॉयडरी लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है, तो वहीं उनके मंगेतर सौरभ ने भी उनसे मैच करते हुए ग्रे शेरवानी पहनी जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दिए। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और दोनों ने एक साथ कई रोमांटिक पोज दिए।

vrushika mehta

vrushika mehta

वहीं फैंस को भी यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है, साथ ही दोनों को सगाई की बधाई भी मिल रही है। पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेट ने लिखा कि, “ओएमजी वृशि, इतनी बड़ी कब हुई तुम, बधाई हो प्यार।” इसके अलावा सोनल वेंगुरलेकर, विशाल सिंह, हर्ष राजपूत, सना तरन्नुम सय्यद समेत कई सेलेब्स ने कपल शुभकामनाएं दी हैं।

vrushika mehta

vrushika mehta

यदि बात करें वृशिका मेहता के एक्टिंग करियर के बारे में तो उन्होंने अपने करियर में कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। वृशिका मेहता को ‘इश्कबाज’, ‘सतरंगी ससुराल’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘यह तेरी गलियां’ जैसे शो में देखा जा चुका है। हालाँकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘दिल दोस्ती और डांस’ के माध्यम से हासिल हुई।

vrushika mehta

इसके अलावा उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए भी जाना जाता है। वही उनके मंगेतर सौरभ के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उनके इंस्टाग्राम से इतनी जानकारी जुटा पाए हैं कि वह टोरंटो में रहते हैं।

vrushika mehta

Related Articles

Back to top button