बेटी मालती को गोद में लेकर सैर पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किए क्यूट मोमेंट्स : Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमाने में जुटी हुई है। बता दे अपने बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भी टाइम स्पेंड करती है और अक्सर उनके साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ ही खूबसूरत तस्वीर साझा की जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तो आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा और उनकी नन्ही सी राजकुमारी मालती की तस्वीर…
फैंस को पसंद आई प्रियंका की बेटी की फोटोज
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें अपनी बेटी और पति निक जोनास के साथ नजर आ रही है। देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी नन्ही सी राजकुमारी को गोद में लिए हुए नजर आ रही है और सामने क्रिसमस ट्री का नजारा देख रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह ब्लैक जैकेट और सफेद बीनी के साथ प्रिंटेड जेगिंग्स पहने हुए दिखाई दी जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है।
इसके साथ ही निक जोनस भी नजर आए जो हर बार की तरह काफी हैंडसम और डेशिंग दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि, “सर्दियों के लिए बिल्कुल सही दिन। Ps: पहली तस्वीर- पति को मेरी मिरर सेल्फी में वाकई दिलचस्पी है।”
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करती है, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी को मालती का चेहरा नहीं दिखाया है। मालती का जन्म सेरोगेसी की मदद से हुआ है। हाल ही में करीब 3 साल बाद प्रियंका भारत लौटी थी जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हुए थे। वह इस दौरान किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारत आई हुई थी।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी अमेरिकी फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन जैसे सितारों के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास एक थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ भी है जो अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।
वही बात की जाए प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में तो वह जल्दी फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएगी। यह फिल्म फरहान अख्तर की होंगी जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ जाने मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।