शादी में मम्मी-पापा से दूर जाते हुए रो पड़ी दुल्हन, आंसू टपकाते हुए बोली- तुझ में रब दिखता है..

शादी हर लड़की की लाइफ का सबसे बड़ा ईवेंट होता है। यह वह दिन होता है जिसके बाद वह हमेशा के लिए पराई हो जाती है। फिर मायका नहीं ससुराल ही उसका स्थाई घर होता है। जिंदगीभर उसे वहीं रहना होता है। जिस मां बाप के साथ उसने अपना पूरा बचपन गुजारा वह अचानक से उससे दूर चले जाते हैं। फिर कभी कभार ही उनसे मिलना होता है। ऐसे में शादी वाले दिन अक्सर लड़कियां भावुक हो जाती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुल्हन को ही देख लीजिए।
मम्मी-पापा के लिए दुल्हन ने किया इमोशनल डांस
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन की भावुक कर देने वाली प्रस्तुति बड़ी वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी वाला दिन है। स्टजे पर दुल्हन सजधज के खड़ी है। शायद संगीत कार्यक्रम चल रहा है। स्टेज के चारों ओर मेहमान बैठे हैं। दुल्हन इस दौरान एक भावुक कर देने वाली प्रस्तुति देती है। उसकी ये परफॉरमेंस अपने मां बाप के लिए होती है। वह अपने माता पिता को देखते हुए ‘तुझ में रब दिखता है’ पर डांस करती है।
दुल्हन इस प्रस्तुति को देते-देते काफी भावुक हो जाती है। वह अपने मां बाप से दूर जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाती है। उसकी आँखों से आँसूओं की धारा बहने लगती है। उसे रोता देख आसपास बैठे मेहमान भी भावुक हो जाते हैं। उनकी आंखें भी नम पड़ जाती है। दुल्हन का यह डांस हर किसी को रुला देता है। इस बेटी के दर्द को हम दर्शक भी वीडियो के माध्यम से महसूस कर सकते हैं।
दुल्हन की प्रस्तुति देख भावुक हुए सभी मेहमान
दुल्हन की यह इमोशनल डांस परफॉरमेंस इंस्टाग्राम पर d_d_makeover_ नाम के अकाउंट ने साझा की है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी आंखें नम हो गई। उन्हें अपनी शादी के दिन याद आ गए। हर कोई यही बोला कि बेटियाँ किस्मत वालों को ही मिलती है। वह अपने मां बाप से बहुत प्यार करती है। उनके शादी के बाद जाने से घर सुना हो जाता है।
वीडियो पर लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “मां बाप से बढ़कर कोई नहीं।” दूसरे ने कहा “आखिर लड़कियों को ही शादी के बाद ससुराल क्यों जाना होता है?” एक और शख्स कहता है “बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। इसे देख मैं भी भावुक हो गया।” इसी तरह और भी कई लोगों को ये प्रस्तुति दिल छू लेने वाली लगी।
यहां देखें दुल्हन की भावुक प्रस्तुति
View this post on Instagram
वैसे शादी वाले दिन आपकी माता पिता से दूर जाते समय क्या हालत थी हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।