तस्वीर में एक बड़ा सा घोड़ा आपको लगातार घूर रहा है, सिर्फ होशियार लोग ढूंढ पाएंगे, आपको दिखा?

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाले क्विज गेम बड़े ट्रेंड हो रहे हैं। आमतौर पर इस तरह के गेम में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर आपस इस तस्वीर में किसी ऑब्जेक्ट या जानवर को खोजने को कहा जाता है। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए आपको दिमाग और आँखों का तगड़ा इस्तेमाल करना पड़ता है।
इस तरह की पहेलियाँ आपके दिमाग की कसरत भी करवा देती है। इससे आपके दिमाग का विकास होता है। वह और भी शार्प होता है। साथ ही आपको यह भी पता चल जाता है कि आप कितने इंटेलिजेंट हो। तो चलिए आज हम भी आपकी इंटेलिजेंस चेक कर लेते हैं।
तस्वीर में है एक बड़ा सा घोड़ा, आपको दिखा?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बिल्डिंग, सड़क, गाड़ी और पेड़ वगैरह दिखाई देंगे। अब आपको इसमें एक घोड़े को खोजना है। ऐसा करने के लिए आपके पास बस 15 सेकंड का समय है। घोड़ा आकार में काफी बड़ा होता है। वह आपको आसानी से दिख जाना चाहिए। घोड़े के पास छिपने को कोई खास जगह भी नहीं होती है। लेकिन इस इमेज में इसे खोजने थोड़ा मुश्किल है।
कई लोगों ने तस्वीर में घोड़े को खोजने की कोशिश की। लेकिन वह असफल रहे। तो चलिए आप भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाईए और फटाफट इस तस्वीर में एक घोड़ा खोजकर बताइए। यदि आप ने 15 सेकंड के अंदर घोड़ा खोज लिया तो आपसे बड़ा जीनियस इन दुनिया में कोई नहीं होगा।
यहां छिपा है घोड़ा
तो दोस्तों आपको घोड़ा दिखाई दिया? नहीं? चलिए कोई बात नहीं। हम आपकी घोड़ा ढूंढने में मदद कर देते हैं। आपको बस तस्वीर में मौजूद सभी चीजों को ध्यान से देखना है। घोड़ा ऐसी जगह है जहां आप सोच भी नहीं सकते। जरा एक नजर बिल्डिंग पर दौड़ाईए। इसमें जितनी भी खिड़कियां हैं उन्हें गौर से देखिए। आपको एक घोड़ा खिड़की से बाहर झाँकते दिख जाएगा।
जी हाँ, आप ने सही पकड़ा है। घोड़ा बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की बीच वाली खिड़की के अंदर खड़ा है। यह एक सफेद रंग का घोड़ा है। आपकी सुविधा के लिए हमने उसके आसपास एक लाल घेरा भी बना दिया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह पहेली पसंद आई होगी। आप इसे दूसरों के साथ शेयर कर उनका दिमाग भी टेस्ट कर सकते हैं।