राशिफल 21 दिसंबर: गणेश जी की कृपा से 4 राशियों का बुलंदी पर रहेगा भाग्य, आय के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको बुधवार 21 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आजा रिश्तो के मामले में आत्मविश्वास रहेगा। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। वैवाहिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जो भी काम करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी के मार्ग प्राप्त होंगे। पहले किए गए निवेश से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज पैसा कमाने के बहुत से स्रोत आपके सामने आ सकते हैं, बस आप को पहचानने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को समय पर बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको धन लाभ होने के योग हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले आपके हल होने वाले हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में तेजी आने से फायदा हो सकता है। आप अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति के आगे घबराएं नहीं, आपको उसका डटकर सामना करना चाहिए। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। अगर आप कोई भी निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके बल पर आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। छोटे निवेश करना उचित रहेगा। कुछ कार्य के प्रति आप ज्यादा ही महत्व देने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू कामकाज को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जूनियर की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें क्योंकि खोने व गुम होने की आशंका बनी हुई है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। कोई भी निवेश सोच समझकर ही करें। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। दूरसंचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। शासन और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। संतान की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी। नौकरी में बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। धन प्राप्ति होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। मकान या संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।