बेहद क्यूट हैं अर्जुन रामपाल का बेटा अरिक, बिन ब्याही मां बनी थी एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। अर्जुन रामपाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। बता दें, अर्जुन ने मेहर जेसिया के साथ शादी रचाई थी लेकिन 20 साल बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
इसके बाद साल 2018 से अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रह रहे हैं जिनसे उन्हें एक बेटा है। बता दे अर्जुन रामपाल का बेटा बहुत ही क्यूट है। हाल ही में उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद उनकी मासूमियत पर फैंस भी दिल हार बैठे। तो आइए देखते हैं अरिक की क्यूट सी तस्वीरें….
अरिक की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस
बता दें, अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की भी दो बेटियां हैं जिनके साथ अर्जुन अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। मैहर से अलग होने के बाद साल 2018 में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की मुलाकात हुई। बता दे गैब्रिएला एक अफ्रीकन मॉडल है। गैब्रिएला बिना शादी के ही अर्जुन रामपाल के साथ रहती है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम अरिक है।
View this post on Instagram
बता दें, अर्जुन अपने बेटे के साथ बहुत ही स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं और अक्सर उनके साथ क्यूट से तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में अरिक अपनी मां गैब्रिएला के साथ स्पॉट किए गए थे, जहां पर उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। अरिक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी क्यूटनेस देख फैंस उन पर अपना दिल हार बैठे।
View this post on Instagram
अरिक 2 साल के हो गए हैं और अक्सर उनकी क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वही खुद अर्जुन रामपाल भी अपने बेटे के साथ मस्ती भरे तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
View this post on Instagram
ऐसा रहा अर्जुन रामपाल का करियर
बता दें, अर्जुन रामपाल ने अपने करियर में ‘राजनीति’, ‘रॉय’, ‘डैडी’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हीरोइन’, ‘डॉन’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘वी आर फैमिली’, ‘हाउसफुल’, ‘डरना जरूरी है’, ‘आंखें’, ‘वादा’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘हमको तुमसे प्यार है’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
26 नवंबर, 1972 को जबलपुर में जन्में अर्जुन रामपाल मिलिट्री बैकग्राउंड की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अर्जुन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।
पहली ही फिल्म से अर्जुन लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बने। बता दें, अर्जुन आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में देखा गया था 2018 में रिलीज हुई थी।