बॉलीवुड

मदद के नाम पर सोनू सूद के मजे ले रहा था शख्स, एक्टर ने हाथोंहाथ चखाया मजा

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) सिर्फ फिल्मों में ही हीरो नहीं है बल्कि रियल लाइफ में भी वे असल हीरो हैं। लॉकडाउन में सोनू ने कई प्रवासी मजदूरों की मदद कर उन्हें सुरक्षित अपने घर पहुंचाया था। सोशल मीडिया पर जो भी सोनू से मदद माँगता था वे उसकी तुरंत हेल्प करते थे। यह सिलसिला अभी भी चल रहा है। सोनू आज भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

सोनू के ट्विटर अकाउंट पर उन्हें टैग कर लोग आए दिन मदद मांगते रहते हैं। हालांकि इसमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो उनके मजे लेने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि हमारे सोनू सूद भी ऐसे लोगों को मजा चखाने में पीछे नहीं है। अब हाल ही की घटना को ले लीजिए। सोनू सूद ने गांव कि 35 लड़कियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल देने का ऐलान किया था।

दरअसल सोनू से एक ट्वीट कर मदद मांगी गई थी। इस ट्वीट में लिखा था – ‘गाँव में 35 लड़कियाँ हैं जिन्हें पड़ने के लिए 8से 15km जंगल के रास्ते जाना पड़ता है। सिर्फ़ कुछ के पास साइकल है। यह नक्सल प्रभावित रास्ता है। डर से इनके परिवार वाले उन्हें आगे पड़ने नहीं देंगे। अगर आप इन सब को साइकल दे पाएँ तो यह इनका भविष्य सुधार जाए।’

इसके बाद सोनू ने मदद की घोषणा करते हुए ट्वीट किया था कि – ‘गाँव की हर लड़की के पास साइकल होगा और हर लड़की पढ़ेगी। परिवार वालों से कह देना..साइकल पहुँच रहें हैं बस चाय तैयार रखना।’


उनकी इस घोषणा के बाद एक मनचले शख्स ने बड़ी अजीब मांग रख दी। इस शख्स ने सोनू से कहा कि ‘सर मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो न।’ शख्स की इस अजीब मांग के बाद सोनू ने भी बड़ा मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा ‘साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई।’


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले सोनू ने एक ‘दिल में छेद’ वाले बच्चे की मदद का आश्वासन भी दिया था। सोनू के इस मदद करने के रवैये के चलते वे फैंस के बीच काफी फेमस है। लोग अपनी दुकान का नाम भी उनके नाम पर रखने लगे हैं। सोनू की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। लोग उन्हें एक असल हीरो का दर्जा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button