विशेष

2023 में हो रहा बुध उदय, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को धन, बुद्धि, व्यापार, करियर का कारक माना जाता है। जिस तरह ग्रहों के गोचर का राशियों पर अच्छा बुरा असर पड़ता है ठीक वैसे ही ग्रहों के अस्त या उदय होने का शुभ अशुभ असर सभी राशियों झेलती हैं। ग्रह का अस्त होना मतलब उसका सूर्य से दूर जाना। वहीं उदय होना मतलब सूर्य के नजदीक आना।

वर्तमान में बुध अस्त स्थिति में है। लेकिन 12 जनवरी 2023 से उदित हो जाएंगे। बुध का ये उदय कुछ खास राशियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां और पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। यह नया साल इनके लिए बहुत लकी साबित होगा। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन–कौन सी है।

वृश्चिक राशि

बुध का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नया साल 2023 आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। साल की शुरुआत में ही आपकी धन लाभ होगा। आपके सभी दुख खत्म हो जाएंगे। लक आपका हर पल साथ देगा। पूरे साल पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी। नौकरी में तरक्की होगी। बिजनेस में लाभ होगा। विवाह के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएंगे। रिश्तेदारों से भी आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

बुध का उदय कुंभ राशि के जातकों की किस्मत भी चमका देगा। इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। बिगड़े हुए काम नए साल में बन जाएंगे। लाइफ में चल रहे टेंशन खत्म हो जाएंगे। आय में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। नया मकान या वाहन खरीदी के योग बन सकते हैं।

सरकारी नौकरी भी थोड़ी सी मेहनत करने पर मिल सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। विदेश में नौकरी के चांस हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है।

मीन राशि

बुध ग्रह का उदय मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें पूरे साल धन की कोई कमी नहीं होगी। भाग्य इनका साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल रहेगा। यदि आप अपने बिजनेस का विस्तार करते हैं तो ये समय शुभ है। कहीं पैसा निवेश करने के लिहाज से भी नया साल अच्छा रहेगा। जिन जातकों की शादी नहीं हो रही है उन्हें इस वर्ष नया जीवनसाथी मिल सकता है। पैसों को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जायेंगे। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

Related Articles

Back to top button