विशेष

संस्कारी तेंदुआ: शिकार पर निकलने से पहले मंदिर में टेका मत्था, CCTV में कैद हुआ अदभुत नजारा

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता रहता है। कभी–कभी ये चीजें इतनी अजीब होती हैं कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे तेंदुए के इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस तेंदुए ने अपने शिकार पर जाने से पहले जो किया वह हैरान करने वाला था।

तेंदुए ने मंदिर में टेका मत्था

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। यहां बीते कुछ दिनों से घनी आबादी वाले इलाके में एक तेंदुए का आतंक बड़ा छाया हुआ है। इससे स्थानीय निवासी दहशत में हैं। इस बीच यहां के मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में एक ऐसा फुटेज कैद हो गया जिसे देख हर कोई हैरान है। यहां शिकार पर जाने से पहले तेंदुआ मंदिर में माथा टेकने आया।

ग्वालियर के सिकंदर कंपू खटीको में पुलिया के पास घनी आबादी में आधी रात को तेंदुए ने दस्तक दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इस कदर डर गए कि अपने घर में घंटों दुबक कर रहे। इस बीच तेंदुए की हलचल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि तेंदुआ दीवार फांदकर कॉलोनी में बने में मंदिर में पहुंच जाता है।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा नजारा

मंदिर में घुसते ही तेंदुए ने भगवान के सामने मत्था टेका। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में भोलेनाथ और माता की तस्वीरें स्थापित हैं। तेंदुआ यहां मत्था टेकने के बाद शिकार की तलाश में निकल पड़ा। सबसे पहले उसने दीवार पर छलांग मारकर घर में घुसने की कोशिश की। लेकिन दीवार के टूटे होने की वजह से वह गिर पड़ा। बाद में वह वहां से किसी तरह निकल गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे। एक शख्स ने कहा कि “तेंदुआ भी शिकार करने से पहले भगवान का आशीर्वाद ले रहा है।” दूसरे ने कहा “भारत के तो तेंदुए भी संस्कारी निकले। काम पर जाने से पहले भगवान के सामने सिर झुका रहे हैं।” एक अन्य शख्स कहने लगा “शायद वह मंदिर में मत्था नहीं टेक रहा, बल्कि वहां शिकार की तलाश में घुसा था।”

यहां देखें तेंदुए का वीडियो

वैसे आपको तेंदुए का यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आपको क्या लगता है तेंदुए ने सच में मंदिर में मत्था टेका या फिर यह कुछ और था।

Related Articles

Back to top button