सफेद गाउन में दुल्हन बन खुशी से झूम उठी हिना खान, फैंस से पूछा ‘क्या आप एक्साइटिड हैं’

हिना खान (Hina Khan) ने टीवी और बॉलीवुड दोनों ही जगह अपनी खास पहचान बनाई है। इन दिनों वे सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव दिखाई देती हैं। यहां उनके वीडियोज़ अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे दुल्हन की तरह व्हाइट गाउन पहन तैयार दिखाई दे रही हैं। वे इस दुल्हन की ड्रेस को पहन खुशी से झूमती हैं। साथ ही बैक ग्राउन्ड में ‘हंगामा’ फिल्म का ‘परी परी (Pari Pari Song)’ सॉन्ग बजट है। हिना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से कहा है ‘क्या आप एक्साइटिड हैं?’
दुल्हन की तरह तैयार हुई हिना खान
अब इसके पहले की आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाओ बता दें कि हिना दुल्हन की ड्रेस पहन शादी नहीं करने जा रही हैं। दरअसल वे अपने न्यू वीडियो सॉन्ग ‘हमको तुम मिल गए (Humko Tum Mil Gaye Song)’ के लिए इस तरह तैयार हुई हैं। उनका यह नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें वे अभिनेता धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) संग दिखाई देंगी। हिना और धीरज का यह गाना 15 सितंबर को रिलीज होने वाला है। इस गाने का टीजर भी आज रिलीज हुआ है जिसे लेकर फैंस बड़े उत्साहित हैं।
देखें वीडियो
फैंस को हिना का यह लुक बड़ा पसंद आ रहा है। महज एक घंटे में उनके इस वीडियो को 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया। फैंस उन्हें न्यू सॉन्ग रिलीज की बधाई भी दे रहे हैं।
देखें हिना का न्यू सॉन्ग
हिना के इस नए वीडियो सॉन्ग को लेकर हम भी बहुत उत्साहित हैं। याद दिला दें कि हिना को आखिरी बार ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में देखा गया था। हालांकि अब उन्हें टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने रिप्लेस कर दिया है। हिना ने इस शो के सिर्फ तीन एपिसोड ही शूट किए थे। फिलहाल हिना का पूरा फोकस अपने इस न्यू म्यूजिक वीडियो पर है। इसका पोस्टर भी फैंस को खूब पसंद आया था।
वैसे आपको हिना का ये ब्राइडल लुक कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।