बॉलीवुड

300 रुपए थी राजकुमार राव की पहली सैलरी, सैलरी से लाए थे घर का राशन, बोले— अद्भुत एहसास था..

बॉलीवुड में वैसे तो कई अभिनेता आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन कुछ सीधा हमारे दिल में उतर जाते हैं। राजकुमार राव भी एक ऐसे ही अभिनेता है। उनका अभिनय, उनकी सादगी और उनका अंदाज सब कुछ लोगों को बढ़ा भाता है। 38 वर्षीय राजकुमार हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। इसमें स्त्री, ट्रैप्ड, बधाई दो, हम दो हमारे दो, गैंग ऑफ़ वासेपुर, शाहिद और छलांग जैसी फिल्में शामिल हैं।

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच राजकुमार अपने फिल्म के प्रमोशन में भी लगे हुए हैं।

300 रुपए थी पहली सैलरी

हाल ही में राजकुमार ने मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहली सैलरी कितनी थी और उन्होंने उन पैसों का क्या किया। राजकुमार वर्तमान में एक फिल्म का 4 से 5 करोड़ रुपए लेते हैं। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि उनकी पहली सैलरी मात्र 300 रुपए (Rajkummar Rao First Salary) थी।

राजकुमार राव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी पहली सैलरी ₹300 थी। इससे उन्होंने घर का जरूरी राशन का सामान भरा था। राजकुमार तब 8वीं क्लास में पढ़ते थे। उन दिनों वे मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो में माहिर थे। उन्होंने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल भी जीता था। फिर उन्हें डांस का शौक चढ़ा। वह एक ग्रुप के साथ डांस करने लगे। इसके बाद उन्होंने डांस की ट्यूशन देना शुरू कर दिया।

पहली सैलरी से लाए थे घर का राशन

राजकुमार ने बताया कि उन्होंने एक छोटी बच्ची को डांस सिखाया था। इसके बदले उन्हें ₹300 मिले थे। यह ₹300 लेकर व किराना की दुकान पर गए और घर का जरूरी राशन का सामान खरीदा। इस ₹300 में उन्होंने थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई सारी चीजें ली। जैसे दाल, चावल, चीनी इत्यादि। इसके बाद उन्होंने यह सामान्य अपने माता-पिता को दिया।

एक्टर ने बताया कि आप जीवन में चाहे कितनी भी कमाई कर ले लेकिन आपकी जो पहली सैलरी होती है और उससे आप जो गिफ्ट घर वालों को देते हैं उस भावना की बात ही अलग होती है। उन्होंने कहा कि 300 रुपये का सामान अपनी मां को देने का एहसास अद्भुत था। वह इसे कभी नही भुला पाएंगे।

माता पिता नहीं है अब दुनिया में

बताते चलें कि एक्टर के माता पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे जब तक आपकी लाइफ में हैं उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताओ। इसके अलावा राजकुमार ने अपनी बीवी चित्रलेखा से पहली मुलाकात और संघर्ष के दिनों को लेकर ढेर सारी बातचीत की। आप उनका पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं।

वैसे आप ने अपनी पहली सैलरी का क्या किया था हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button