रवीना टंडन का बेटा निकला बड़ा हैंडसम, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- ये इतना बड़ा कब हुआ? – Pics

बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। खासकर जब वह जवानी की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उनके अंदर एकदम से कई बदलाव आते हैं। यही वजह है कि जब कोई रिश्तेदार या दोस्त आपके किशोरावस्था से गुजर रहे बच्चे को देखता है तो हैरानी से कहता है “अरे वाह, ये कितना बड़ा हो गया।” ऐसा ही कुछ हाल बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के बेटे रणबीर थडानी का है।
बेहद हैंडसम है रवीना टंडन का बेटा
रणवीना टंडन 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में खूब नाम कमाया है। वह 48 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन आज हम आपको रवीना के बारे में नहीं बल्कि उनके हैंडसम बेटे रणबीर थडानी के बारे में बताने जा रहे हैं। रणबीर वर्तमान में 15 साल के हैं। उनका जन्म साल 2007 में हुआ था। वे अपने पापा अनिल थडानी और मां रवीना टंडन के बेहद करीब हैं।
रणबीर रवीना की दूसरी संतान हैं। इसके पहले उन्होंने एक बेटी राशा को जन्म दिया था। वह 17 साल की है। रणबीर अपनी बहन से दो साल छोटे हैं। जहां एक तरफ राशा आए दिन मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं तो वहीं दूसरी ओर रणबीर मीडिया की लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि अब वह बड़े और हैंडसम हो रहे हैं। ऐसे में वह भी जल्द मीडिया की हेडलाइंस बटोरना शुरू कर सकते हैं।
मां के साथ है खास कनेक्शन
रणबीर की लैटस्ट तस्वीरें खुद उनकी मां रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। वह हाल ही में हुए फिफा वर्ल्ड कप को देखने बेटे के साथ गई थी। इस दौरान उन्होंने बेटे रणबीर संग खूब अच्छा समय बिताया। उन्होंने बेटे के साथ कई तस्वीरें क्लिक कारवाई और वीडियो भी बनाया। अब रवीना की यह पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर उनका बड़ा हो चुका बेटा हर किसी को आकर्षित कर रहा है।
View this post on Instagram
फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि हमारी मस्त मस्त गर्ल का इतना बड़ा बेटा भी है। रवीना उम्र के इस पड़ाव में भी काफी हसीन दिखती हैं। वैसे वह जितनी खूबसूरत हैं उनका बेटा उतना ही हैंडसम है। रवीना के बेटे को देख लोग बहुत ही अच्छे रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने लिखा “ये बहुत ही स्वीट है।” दूसरे ने कहा “ये बड़ा होकर और भी हैंडसम बनेगा।” एक शख्स कहने लगा “लगता है ये बॉलीवुड का अगला स्टार होगा।” बस इसी तरह और भी लोग तारीफ़ों की बारिश करने लगे।
View this post on Instagram
वैसे आपको रवीना का बेटा कैसा लगा? हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।