विशेष

HIV या एड्स – ये हैं वो लक्षण जिनसे आप जान सकते हैं की आपको HIV या एड्स तो नहीं!

HIV या एड्स आज पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी समस्या है, यह इसलिए बड़ी हो जाती है कि अभी तक साइंस की दुनिया में इसका इलाज संभव नहीं हो सका है। यह बिमारी हर साल सैकडों लोगों के मौत का कारण बनती है। इस बिमारी के फैलने के मुख्य कारणों में यौन सम्बन्ध, दूषित खून एवं इस्तेमाल की हुई सुई मुख्य वजहें हैं। हालांकि, सुरक्षित यौन संबंध के जरिये इसपर कुछ हद तक काबू तो पाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आज हम आपको HIV या एड्स के कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जिनसे आप इस बिमारी कि पहचान कर सकते हैं। Symptoms of HIV aids.

लंबे समय तक बुखार –

अगर आपको लंबे समय तक बुखार रहता है तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इसकी जांच कराएं। क्योंकि HIV से संक्रमित होने के बाद इस प्रकार की बिमारियां काफी समय तक बनी रहती हैं। और ये दवा से भी जल्दी ठीक नहीं होती।

जल्दी थकान –

क्योंकि HIV के विषाणु हमारे शरीर की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं जिसके कारण इससे पीडित व्यक्ति को अक्सर थकान महसूस होने लगता है। अगर आप भी किसी काम को शुरू करने से पहले ही थके हुए रहने लगें हैं तो आपको सावधान होने की जरुरत है।

मांसपेशियों में जकड़न –

HIV के विषाणु हमारे शरीर की मांसपेशियों पर विपरीत असर डालते हैं। HIV से ग्रसित व्यक्ति को अक्सर मांसपेशियों में जकड़न की समस्या रहती है। ये इसका एक प्रमुख लक्षण है।

आगे पढ़ें अगले पेज पर

1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button