बॉलीवुड

जय अनमोल अंबानी ने कृशा संग लिए सात फेरे, देखें ग्रैंड वेडिंग की PHOTOS

बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी गर्लफ्रेंड कृषा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी रविवार को हुई। अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरें देखने का हर किसी को इंतजार था और अब सभी का ये इंतजार पूरा हो गया है। हाल ही में कृशा और अनमोल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि अंबानी खानदान की नई नवेली बहू कृशा शाह लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दुल्हन कृशा ने लाल लहंगा के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखी थी। कृशा इस ब्राइडल लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे की ख़ुशी कृशा की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रही हैं।

वही दूल्हे राजा जय अनमोल अंबानी की बात करें तो वो अपनी शादी में लाइट ग्रे कलर की शेरवनी में सजे नजर आए। इसके साथ उन्होंने बेबी पिंक कलर की पगड़ी पहनी है। अनमोल भी दूल्हे राजा बन काफी जच रहे हैं।


शादी के मंडप तक अंबानी खानदान की बहू कृषा शाह अपने सहेलियों के साथ पहुंची थी। इस दौरान सहेलियों ने हाथों में दीपक ले रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra)


भतीजे जय अनमोल अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना है, इस पर काफी सारा एंब्रॉडरी का काम किया हुआ है। वहीं, बिंदी, सिंदूर, डायमंड नेकपीस और मैचिंग ईयरपीस से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं, उन्होंने बेहद कम मेकअप किया है। नीता अंबानी ने अपने बालों का जूड़ा बांधा है। उन्होंने गजरा लगाकर अपने हेयस्टाइल को कंप्लीट किया है। इस लुक में नीता भी बला की खूबसूरत लग रही हैं।


जय अनमोल और कृषि का शादी समारोह काफी भव्य हुआ। बेटे के शादी में अनिल अंबानी भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अपनी बहन और समधन के साथ पोज दिए। इस दौरान अनिल अंबानी ने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहन रखी थी। अनमोल अंबानी की शादी में बरातियों ने जमकर डांस किया। इस मौके पर बेटे की बरात में अनिल अंबानी भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।

नीता अंबानी ने भी समधन के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। दोनों के चेहरों पर बच्चों की शादी की ख़ुशी साफ़ झलक रही है। लाल रंग के लहंगे और लाइट मेकअप में टीना अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जया बच्चन भी इस मौके पर नजर आई। उन्होंने बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पोज दिए। इस मौके बच्चन परिवार की तीनों औरतें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

कौन हैं अंबानी परिवार की बहू कृशा शाह?

बता दें कि अंबानी परिवार की बहू कृशा एक बिजनेस वुमन और सोशल वर्कर हैं। वह अपने भाई मिशाल शाह के साथ DYSCO नाम की कंपनी चलाती हैं। अनमोल और कृशा शाह एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। एक दूसरे को जानने और समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button