बॉलीवुड

इस बच्चे की एक दहाड़ से हो जाती है पकिस्तानियों की पैंट गीली, बन चुका है बॉलीवुड का नामी सितारा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड बड़ा लोकप्रिय हो रहा है। इसमें आपको किसी स्टार की बचपन की तस्वीर दिखाई जाती है। फिर आपको इसे पहचानने को कहा जाता है। आज हम भी आपके लिए ऐसी ही एक पहले लेकर आए हैं। यहां हम आपको बॉलीवुड के जाने माने स्टार की बचपन की फोटो दिखा रहे हैं। अब आपको इसे पहचानना है।

बॉलीवुड का दमदार एक्टर है ये बच्चा, पहचाना?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक क्यूट सा बच्चा दिखाई देगा। यह बच्चा बॉलीवुड का जाना माना अभिनेता है। इसके भाई और पिता भी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारें हैं। वहीं इसकी सौतेली मां हर किसी की ड्रीम गर्ल है। पाकिस्तान में इस बच्चे की आवाज सुनकर तहलका मच जाता है। इस बच्चे में बहुत ताकत है।

इतनी सारी हिंट देने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां धर्मेन्द्र के बेटे सनी देओल की बात कर रहे हैं। इस तस्वीर को खुद धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर साझा किया था। इसमें सनी एक साल के हैं। सनी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं। वहीं हेमा मालिनी उनकी सौतेली मां व ईशा-आहना सौतेली बहनें हैं। इसके अलावा बॉबी देओल उनके सगे भाई है। वहीं अजीता और विजिता भी सनी की रियल सिस्टर्स हैं।

पापा धर्मेन्द्र की तरह सनी भी है हैंडसम

Sunny Deol

सनी की बीवी का नाम पूजा देओल है। इनकी शादी 1984 में हुई थी। इस शादी को काफी समय तक गुप्त रखा गया था। पूजा भी लाइम लाइट से दूर रहती थी। इसकी वजह सनी की फ़ीमेल फैन फॉलोइंग थी। ये आइडिया धर्मेन्द्र का ही था। हालांकि बाद में जब फैंस को सनी की बीवी और शादी का पता चला तो वे हैरान रह गए। इस शादी से सनी के दो बच्चे करण और राजवीर है। करण फिल्म डेब्यू कर चुका है जबकि राजवीर जल्द फिल्मों में आने वाला है।

सनी वैसे तो बड़े शांत स्वभाव के एक्टर हैं। लेकिन फिल्मों में उन्होंने अधिकतर किरदार गुस्से वाले ही किए हैं। उनका घायल का ढाई किलो का हाथ से लेकर गदर का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन तक, उनके लगभग सभी रोल बड़े दमदार रहे हैं। अपने पिता धर्मेन्द्र की तरह सनी भी काफी हैंडसम हैं।

‘गदर 2’ का है सभी को इंतजार

सनी इन दिनों बहुत कम फिल्मों में नजर आ रहे हैं। उन्हें हाल ही में ‘चुप’ फिल्म में देखा गया था। उनकी ‘गदर 2’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। वह फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button