..तो इस वजह से सोनम को आनंद आहुजा से करनी पड़ी शादी, अपनी मां के बारे में एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम वायु कपूर आहुजा रखा गया। गौरतलब है कि सोनम कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई और उनकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं। सोनम अक्सर अपने पति आनंद के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।
अब इसी बीच सोनम ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई? तो चलिए हम भी जान लेते हैं इसके पीछे की खास वजह क्या थी?
शादी को हुए पूरे 5 साल
सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी साल 2018 में हुई थी। इन दोनों ने अपने परिवार और कुछ चुनिंदा मेहमानों के बीच शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में बस गई। हालांकि वह अक्सर भारत आती रहती है, वहीं उन्होंने अपने बेटे को भी भारत में ही जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद सोनम करीब 1 महीने तक अपने पिता अनिल कपूर के घर ही रुकी थी।
क्यों आनंद आहुजा से की शादी?
अब इसी बीच सोनम कपूर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आनंद से शादी करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि, “पिताजी: आपकी बेटी सब कुछ नोटिस करती हैं कि आप अपनी पत्नी का हाथ किस प्रकार पकड़ते हो या उनके कंधे पर हाथ किस तरह रखते हो। आपकी बेटी देखती है कि आप उन्हें सुन रहे हो या नहीं, जब आपकी पत्नी बात कर रही होती है। वह यह भी देखती है कि जब आप फोन देख रहे होते हो, तब दुनिया को इग्नोर कर रहे होते हो। आपकी बेटी आपको देखकर सीखती है कि वह कैसे बात करें। आपकी बेटी आपके हर पल को देखती है। इसके लिए आपको ऊंचा उठाना होगा।”
आगे सोनम लिखती है कि, “इसी की वजह से मैंने और रिया कपूर ने आनंद आहूजा और करण बुलानी का चुनाव किया है क्योंकि हमारी मां ने सही सुना किया था। मैं इसके लिए मां को श्रेय देती हूं।” बता दें सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने प्रड्यूसर और डायरेक्टर करन बूलानी संग साल 2021 में शादी रचाई है। रिया और करन ने एक-दूजे को करीब 12 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
सोनम का फ़िल्मी करियर
बात की जाए सोनम कपूर के करियर के बारे में तो उन्होंने फिल्म ‘सवांरियाँ’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। लेकिन दोनों की ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी। वहीं सोनम कपूर ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’, ‘खूबसूरत’, ‘रांझणा’, ‘जोया फैक्टर’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘आयशा’, ‘पैडमैन’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘आई हेट लव स्टोरी’, ‘मौसम’, ‘डोली की डोली’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनी।