2023 इन राशियों के लिए रहेगा बुरा, 5 ग्रहों की एकसाथ पड़ेगी मार, जाने बचने का तरीका

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन काफी अहम माना गया है। इनका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साल 2023 के पहले महीने यानि जनवरी में 3 ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं तो वहीं दो अपनी चाल बदल रहे हैं। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में, 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में और 22 जनवरी को शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं 12 जनवरी को मंगल तो 18 जनवरी को बुध मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में साल की शुरुआत में 5 राशि के जातकों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।
मेष राशि
इनके लिए जनवरी 2023 बड़ा ही बाधाओं से भरा हुआ रहने वाला है। आपके सभी काम इस महीने पेंडिंग पड़े रहेंगे। चीजें आपकी मर्जी के अनुसार नहीं होगी। मन में कई चिंताएं घर कर जाएंगी। अपनों से धोखा महसूस करेंगे। किस्मत भी आपका साथ देना बंद कर देगी। दोस्त रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना जरूरी है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। पैसों का खर्च बढ़ सकता है। कहीं भी धन निवेश करने से बचें। दान-धर्म करने से भगवान आपकी मदद कर सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के लिए नए साल का पहला महिना काफी खर्चीला होगा। आपको अपने व्यर्थ खर्चों पर लगाम कसना होगी। जमीन और प्रॉपर्टी के मामले अटके रह जाएंगे। मन व्याकुल रहेगा। सेहत को लेकर गड़बड़ी हो सकती है। बाहर के खान पान से बचें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा ना करें। इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। शादी में बाधा आ सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत पर पानी फिर सकता है। शत्रु नुकसान पहुंचा सकता है। गणेश मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से प्रॉबलम कम हो सकती है।
कन्या राशि
इनके लिए जनवरी का महिना मिला जुला रहने वाला है। कुछ अच्छी चीजें होंगी तो कुछ बुरी। आपको सबसे पहले अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। फिर सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। पैसा सोच समझकर खर्च करना होगा। काम के सिलसिले में भागमभाग बढ़ सकती है। यात्रा करने से बचे, ये कष्टदायक हो सकती है। अपने ही आपके साथ दगा कर सकते हैं। इस बात से मन उदास रह सकता है। पैसों का लेन देन सोच समझकर करें। शिवजी को जल अर्पित करने से मुसीबत टल सकती है।
वृश्चिक राशि
इन्हें जनवरी के महीने में कई दुखों का सामना करना पड़ेगा। पुराने जख्म फिर से ताजा हो जाएंगे। बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। बीजनेस में नुकसान होगा। जॉब भी हाथ से जा सकती है। घर में लड़ाई झगड़े का माहौल रहेगा। संतान की ओर से दुख और तकलीफ मिलेगी। आस पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है। मित्र आपको धोखा दे सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले असफल रहेंगे। घर में भाई बहन से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम जरूरी है। सूर्य को जल चढ़ाना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
साल 2023 की शुरुआत कुंभ राशि के जातकों के लिए खास नहीं रहेगी। इन्हें बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आप इस महीने आँसू टपका सकते हैं। मन उदास रहेगा। ब्रेकअप हो सकता है। पार्टनर से मनमुटाव के भी चांस है। किस्मत आपका साथ नहीं देगी। दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा। पैसों को लेकर दिक्कतें आएगी। नुकसान पर नुकसान होगा। सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। इन मुसीबतों से बचने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।