धार्मिक

इन 6 राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जीवन का कठिन समय होगा दूर, धन लाभ के बने योग

इस संसार में हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत सी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी जीवन खुशहाल व्यतीत होता है तो कभी जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी उतार-चढ़ाव मनुष्य के जीवन में आते हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। यदि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति राशि में ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशि वालों के जीवन का कठिन समय दूर होगा और जीवन में ढेरों खुशियां आने की संभावना नजर आ रही है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। इस राशि वालों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इनकम भी अच्छी गति से होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो आप इसका भविष्य में अच्छा लाभ उठा सकते हैं। घर-परिवार की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। निजी जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी। आप अपने जीवन में बेहद सुखी महसूस करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से हर काम आसान कर सकते हैं। आपकी बुद्धि का लोहा काफी लोग मानेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज में कुछ लोगों की भलाई कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। मां दुर्गा की कृपा से आपकी किस्मत प्रबल रहेगी। भाग्य के सहारे आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को मां दुर्गा की कृपा से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाग्य के सहारे आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलेंगे। आपको अपनी कोई प्रिय चीज मिल सकती है। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल उत्सव जैसा बनेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों को बढ़िया तरीके से निपटाने में सफल हो सकते हैं। निजी जीवन की समस्याएं दूर होंगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि वाले लोग अपने कामकाज को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे। कार्यस्थल में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। आप अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाएंगे। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन कमाने के कई जरिए हाथ लग सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपको कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है, साथ ही व्यापार में विस्तार होगा।

मकर राशि वाले लोग किसी काम में खूब मेहनत करेंगे। भाग्य भी आपके साथ खड़ा रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन की समस्याएं दूर होने जा रही हैं। आपके रुके हुए कामकाज में गति आएगी। आप हर समस्या का समाधान अपनी बुद्धिमानी से कर सकते हैं। निजी जीवन सुखदायक रहेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घर-परिवार की जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप कही इन्वेस्टमेंट करने का सोच रहे हैं तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होने वाला है। मां दुर्गा की कृपा से आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। भागीदारों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आप अपने किसी भी कामकाज में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा इसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना सीखना होगा। दांपत्य जीवन की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको बेहतर नतीजा मिल सकता है। सरकारी मामलों में विलंब होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप समय का सदुपयोग कीजिए। इधर-उधर के मामलों में समय व्यर्थ ना करें।

कर्क राशि वाले लोगों के स्वभाव में बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप स्वभाव से भावुक हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करते हुए कामकाज पूरे करने होंगे। कार्यालय का वातावरण मिलाजुला रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। समाज में नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कुछ विषयों में परेशानी महसूस होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने छिपे हुए शत्रुओं से बच कर रहना होगा। यह आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में आप समझदारी से काम लीजिए। आप अपने जीवनसाथी से गुस्सा ना करें। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों का मन इधर-उधर भटक सकता है, जिससे आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आपकी कोई प्रिय चीज गुम हो सकती है। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। इनकम को लेकर आप थोड़े निराश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में आप सुकून महसूस करेंगे। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी वजह से आपको कष्ट मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण योजना में विलंब होने की संभावना बन रही है। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा और समझदारी से काम लीजिए।

Related Articles

Back to top button