दिमाग का खेल: मैदान में छिपा है एक बड़ा सा शुतुरमुर्ग, अक्लमंद हो तो 10 सेकंड में ढूंढकर बताओ

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखो का भ्रम पैदा करने वाली तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। आमतौर पर ऐसी तस्वीरों में आपको एक बढ़िया सा सीन दिखाया जाता है। फिर उसमें किसी जानवर या ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए कहा जाता है। इसे खोजना इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए तेज दिमाग और अच्छी नजर की जरूरत पड़ती है। ऐसी पहेलियां दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा देती है। आज हम भी आपके लिए ऐसे ही एक पहेली लेकर आए हैं।
तस्वीर में छिपा है शुतुरमुर्ग, आपको दिखा?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देगा। इसमें एक बड़ा सा मैदान है। पीछे कुछ खूबसूरत पहाड़ हैं। मैदान में घास लगी हुई है। इस घास को लामा नामक जानवर चार रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में एक शुतुरमुर्ग भी छिपा हुआ है। अब आपको मात्र 10 सेकेंड के अंदर इस शुतुरमुर्ग को खोज कर बताना है। यदि आपने उसे इस समय के अंदर ढूंढ लिया तो आप बहुत बड़े जीनियस कहलाएंगे।
तो चली अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। तस्वीर में छिपे हुए शुतुरमुर्ग को खोजना शुरू कर दीजिए। यदि आप चीजों को एक अलग एंगल से देखेंगे तो आपको शुतुरमुर्ग आसानी से मिल जाएगा। शुतुरमुर्ग साइज में भले बड़े हो लेकिन यह छिपने में बहुत माहिर होते हैं। यह अपने आसपास के वातावरण में इस कदर भूल मिल जाते हैं कि पहली बार में आसानी से नजर नहीं आते हैं। सिर्फ बाज सी तेरी नजर वाले लोग ही इन्हें ढूंढ सकते हैं।
यहां छिपा है शुतुरमुर्ग
तो क्या आपको शुतुरमुर्ग दिखा? यदि नहीं तो कोई बात नहीं। आपकी तरह और भी कई लोग इसे नहीं खोज पाए। चलिए फिर हम ही इस पहेली को सुलझाने में आपकी मदद कर देते हैं। यदि आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि तस्वीर के राइट कॉर्नर में एक शुतुरमुर्ग छिपा हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने इसके चारों ओर लाल घेरा बना दिया है।
उम्मीद करते हैं कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। यदि हां तो आप इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूले। इस तरह आप जान सकेंगे कि आप ज्यादा होशियार हैं या आपके दोस्त। ऐसी मजेदार पहेलियों के लिए हमारे सारी जुड़े रहिए। रोज इन्हें सुलझा कर आपकी दिमागी कसरत हो जाएगी।