बॉलीवुड

घर में झाड़ू-पोछा लगाती नजर आईं सपना चौधरी, पति वीर साहू ने शेयर किया मजेदार Video

अपने देसी ठुमको से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सपना अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है तो कभी वह अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। इसी बीच सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वह अपने घर का पोछा लगाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस सपना की काफी तारीफ कर रहे हैं।

sapna

फैंस को पसंद आया सपना का देसी अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने घर की साफ-सफाई करते हुए नजर आ रही है। सपना को इस तरह देखकर फैंस सरप्राइस हो गए। गौरतलब है कि सपना दुनिया भर में अपनी खास पहचान रखती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। ऐसे में सपना को इस तरह से देखकर फैंस दंग रह गए और उनकी तारीफ भी की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना ब्लू कलर की टी शर्ट और व्हाइट फ्लोरल पेंट पहने हुए घर का पोछा लगा रही है। साथ ही टीवी में उनका ही गाना चल रहा है। वही इस वीडियो को रिकॉर्ड उनके ही पति वीर साहू ने किया है। सपना चौधरी भी खुद इस वीडियो में जमकर एंजॉय करती हुई नजर आ रही है और उनकी स्माइल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बता दे सपना अक्सर अपने फैंस के लिए इसी तरह के वीडियो साझा करती रहती है। सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

sapna

कौन हैं वीर साहू?

बात करें यदि सपना के पति वीर साहू के बारे में तो वह भी सपना की तरह ही हरियाणवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। बता दें, वीर साहू कंपोजर, राइटर, सिंगर और प्रोड्यूसर के साथ-साथ बहुत अच्छे एक्टर भी है। वीर साहू का जन्म हरियाणा के ही मदनहेरी गांव में हुआ था। उनके पिता किसान है। सपना चौधरी और वीर साहू का एक बेटा भी है जिसके साथ सपना अक्सर क्यूट सी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है।

sapna

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सपना

बता दें, सपना चौधरी कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा वह सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा बन चुकी है। सपना के गाने ‘तेरी आंख्यां का यो काजल’, ‘इंग्लिश मिडियम पढ़ी’, और ‘चुनरी जयपुर की’ काफी पॉपुलर है। सपना ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी वह अपना हुनर दिखा चुकी है।

sapna

Related Articles

Back to top button