लव मैरिज के 6 महीने बाद ही भर गया पत्नी से मन, साली पर बिगड़ी नियत, लेकर हुआ नौ दो गयाराह, फिर..

भारत में लव मैरिज करना भी एक बहुत बड़ा टास्क होता है। इसके लिए घरवाले आसानी से नहीं मानते हैं। आपको कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। लेकिन जब ये लव मैरिज हो जाती है तो कपल साथ में एक खुशहाल जिंदगी बिताते हैं। उत्तर प्रदेश की सकीना (बदला हुआ नाम) के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। उसे अपने पड़ोसी मोहल्ले के शाहरुख (बदला हुआ नाम) से इश्क हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि बात शादी तक आ पहुंची।
साली को लेकर भागा जीजा
सकीना और शाहरुख के प्यार के आगे परिवार को भी झुकना पड़ा। आखिर दोनों का सबकी रजामंदी से निकाह हो गया। सकीना बड़ी खुश हुई। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे कि शाहरुख उसकी छोटी बहन आयशा (बदला हुआ नाम) को लेकर भाग गया। अपने पति की ये हरकत देख सकीना को बहुत गुस्सा आया।
दरअसल निकाह के बाद शाहरुख का उसके ससुराल में आना जाना बढ़ गया। इस दौरान उसका दिल अपनी बीवी की छोटी बहन आयशा पर आ गया। दोनों खूब बातचीत करने लगे। आयशा भी शाहरुख के प्यार में गिरफ्तार हो गई। बस फिर क्या था सोची समझ प्लानिंग के तहत दोनों घर से भाग गया। इनके फरार होते ही परिवार में हंगामा मच गया। मामला स्थानीय पंचायत के पास पहुंचा। पति और साली को खोजकर वापस लाया गया।
पंचायत के फैसले से नाराज हुई बीवी
यहां जीजा और साली ने साथ रहने और निकाह करने की बात कही। इनकी जिद के आगे पंचायत और दोनों पक्ष के परिवार झुक गए। तय हुआ कि शाहरुख और सकीना का तलाक करवाया जाएगा। फिर शाहरुख की आयशा से शादी कारवाई जाएगी। हालांकि ये बात सकीना को पसंद नहीं आई। वह अपने मायके और ससुराल दोनों से नाराज हो गई। गुस्से में उसने घर छोड़ दिया और अपनी एक सहेली के घर पनाह ली।
अब परिजन सकीना को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। उसे इस बात पर गुस्सा आ रहा है कि उसके पति के साथ-साथ बहन ने भी उसे धोखा दिया। उसका बसा बसाया सुखी संसार उजाड़ दिया। अक्सर अरेंज मैरिज में ऐसे लव अफेयर के चर्चे बड़े आम होते हैं। लेकिन लव मैरिज में भी जब पार्टनर धोखा दे तो बड़ी हैरानी होती है। फिलहाल ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर अभी तक पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं की गई है।