मनोरंजन

कभी शरमाई कभी संभाला पल्लू, शादी में देवर संग ऐसा नाची भाभी देखते रहे गए बाराती–घराती : Video

डांस का शौक हम भारतीयों को कुछ ज्यादा ही होता है। यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई डांस करना और देखना पसंद करता है। भारत में लोग बॉलीवुड, भोजपुरी और हरियाणवी गानों पर खूब नाचते हैं। हरियाणवी गानों पर डांस की बात करें तो सपना चौधरी इसमें बड़ी माहिर है। उन्हें देख कई महिलाएं प्रेरणा लेती है। जमकर डांस करती हैं। अब इन भाभी जी को ही देख लीजिए।

भाभी ने शादी में किया शानदार डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी भाभी का शानदार डांस बड़ा वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो किसी शादी समारोह का है। यहां भाभी जी शुरुआत में डांस करने में शर्माती हैं लेकिन कुछ स्टेप्स के बाद वह खुलकर डांस करने लगती हैं। उनके इस डांस में उनका देवर भी पूरा साथ देता है। अब भाभी देवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

भाभी समारोह में सपना चौधरी के गाने पर डांस करती है। उनके डांस स्टेप्स भी हुबहू सपना जैसे ही होते हैं। भाभी को सपना जैसा डांस करता देख वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह जाते हैं। हालांकि भाभी डांस करते हुए अपनी मर्यादा का भी ख्याल रखती है। वह साड़ी पहनी होने के बावजूद अच्छे से डांस करती हैं। उनका डांस हर किसी को लुभाता है।

डांस के साथ मर्यादा का भी रखा ध्यान

नारंगी रंग की साड़ी पहनी ये भाभी सिर पर पल्लू डालकर जबरदस्त ठुमके लगाती है। गाने के बोल होते हैं “ना ज्यादा ना कम एकसर ले बैठी रूप की करे लुगाई घूंघट की फटकार ले बैठी।” यह विडियो यूट्यूब पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “भाभी ने डांस कर माहौल बना दिया।” दूसरे ने लिखा “भाभी का डांस जबरदस्त है।” तीसरे ने कहा “भाभी देवर की जोड़ी शानदार है।” एक कमेंट आता है “भाभी को घूंघट में डांस करता देख अच्छा लगा।” बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स भाभी की तारीफ में आने लगे।

यहां देखें भाभी का डांस वीडियो

दोस्तों आपको भाभी का यह डांस कैसा लगा? अपने विचार हमे कमेंट कर जरूर बताएं। और वीडियो पसंद आया तो दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें। ताकि दूसरे लोगों का भी मनोरंजन हो सके।

Related Articles

Back to top button