ये बच्ची हैं बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस, पति भी सुपरस्टार, इन्हें पहचानना पहेली से कम नहीं

सोशल मीडिया के इस दौर में फिल्मी सितारे और फैंस के बीच अब कोई खास दूरी नहीं रही। एक ऐसा भी दौर था जब फैंस अपने सितारों की एक झलक देखने के लिए बरसो इंतजार किया करते थे। लेकिन अब बदलते समय के अनुसार फिल्मी सितारे और फैंस के बीच हर रोज बात करना मुमकिन है। दरअसल, बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट जानकारी उनके साथ शेयर करते रहते हैं।
इसके अलावा सेलेब्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर चर्चा में है जिसे पहचान पाना किसी पहेली से कम नहीं है। फैंस इस बच्ची को पहचानने में जुटे हुए हैं कि आखिर यह कौन है? तो आइए जानते हैं तस्वीर में नजर आ रही नन्ही बच्ची कौन है?
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह नन्ही सी बच्ची अपनी मां की गोद में नजर आ रही है। फोटो में यह बच्ची बहुत ही गोलू-मोलू लग रही है और उनकी क्यूटनेस पर कोई भी अपना दिल हार सकता है। आपको हिंट दे दे कि यह नन्ही बच्ची बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के ही जाने-माने एक्टर से शादी रचाई है जिनका नाता कपूर खानदान से है। बॉलीवुड के दीवाने अब तक इस तस्वीर में नजर आ रही नन्ही बच्ची को पहचान गए होंगे। लेकिन जिन्हें नहीं पता तो उनके लिए हम हैं ही.. तो चलिए जानते हैं आखिर यह बच्ची कौन है?
दरअसल, यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट है। साल 2013 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। फैंस आलिया की एक्टिंग के कायल है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
आलिया भट्ट ने 2022 अप्रैल में बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रणबीर कपूर से शादी रचाई और हाल ही में हुआ एक बेटी की मां भी बनी है। बात की जाए आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट के बारे में तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी।
इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे। आलिया भट्ट जल्दी ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सुपरस्टार रणवीर सिंह होंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी।