धार्मिक

सावधान: 2023 में इन राशियों पर मंडराएंगे दुख के बादल, बनते काम बिगड़ जाएंगे,रहेगी पैसों की तंगी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपना गोचर करता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 26 दिसंबर को वक्री बुध धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस कारण कुछ खास राशि के जातकों की मुसीबतें बढ़ सकती है। आने वाले नए साल में एक के बाद एक कई तकलीफें झेलनी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि 2023 में किन–किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को साल 2023 में धन हानि हो सकती है। आपके खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ सकते हैं। पैसों का कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई कीमती सामान चोरी भी हो सकता है। शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

इसके अलावा परिवार में गृह कलेश भी बढ़ सकता है। अपनी वाणी का संयम रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। वरना रिश्तो में खटास आ सकती है। कहीं पैसा निवेश करने से भी बचना चाहिए। आंख बंद कर किसी के ऊपर भरोसा नहीं करें। पति पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए नया साल दुर्भाग्यपूर्ण साबित हो सकता है। भाग्य आपका साथ देना छोड़ देगा। आपके बनते काम भी बिगड़ते जाएंगे। अधिक मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल प्राप्त नहीं होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। पूरे साल पैसों की दिक्कत आ सकती है।

पढ़ाई लिखाई कर रहे छात्रों के लिए भी समय अच्छा नहीं होगा। इन्हें परीक्षा में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। यदि आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा और रुक जाइए। किसी भी नए काम में पैसा निवेश करना अभी शुभ नहीं है। नया मकान या वाहन खरीदना भी आपके लिए लाभकारी नहीं रहेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल ढेर सारे दुख लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आएगी। सेहत को लेकर आपको कोई कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने से बचना होगा। बेरोजगार लोगों को अभी कुछ दिन और रोजगार की तलाश में भटकना होगा। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी में थोड़ी दिक्कत आ सकती हैं।

दोस्तों रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू पाना सीख लीजिए वरना बाद में पछताएंगे। किसी को उधार पैसा देने से बचना होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ नहीं लगेगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बुरी किस्मत आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। अपने ही आपकी पीठ में छुरा घोप सकते हैं।

Related Articles

Back to top button