मनोरंजन

बेहद खूबसूरत हैं टीवी के इन मशहूर एक्टर्स की बीवियां, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी है फेल

टीवी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से हैंडसम, टैलेंटेड एक्टर्स से जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं बल्कि टीवी जगत के इन हैंडसम एक्टर्स को देखकर लड़कियां अपना दिल भी दे बैठतीं हैं। टीवी के यह अभिनेता हजारों लड़कियों के दिलों पर राज करतें हैं। आप लोगों ने छोटे पर्दे पर ऐसी बहुत सी जोड़ियां देखी होंगी? जो आप लोगों को काफी पसंद आती होंगी। इन जोड़ियों को काफी सोच-समझकर बनाया जाता है, ताकि दर्शक इन जोड़ियों को पसंद करें। लेकिन आप लोग यह जानना जरूरी चाहेंगे कि लाखों दिलो को जीतने वाले टीवी के यह एक्टर्स रियल लाइफ में इनकी जोड़ी किसके साथ बनी है? आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी जगत के अभिनेताओं की बीवियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को भी मात देतीं हैं।

अर्जुन बिजलानी

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन्होंने नेहा स्वामी से 2013 में विवाह किया है। आपको बता दें कि एक पार्टी के दौरान अर्जुन बिजलानी और नेहा की मुलाकात हुई थी और मुलाकात दोस्ती में बदल गई थी। कुछ सालों तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और आखिर में विवाह के बंधन में बंध गए। इन दोनों का एक बेटा भी है।

नकुल मेहता

नकुल मेहता एक भारतीय अभिनेता होने के साथ-साथ मॉडल और डांसर भी हैं। इन्होंने टीवी के कुछ शो में होस्टिंग का काम भी किया है। यह टीवी के सबसे मशहूर शो “इश्कबाज़ के शिवाय सिंह ओबेरॉय” में अपने किरदार से काफी मशहूर हुए थे। इन्होंने वर्ष 2012 में जानकी पारेख से विवाह किया था। आपको बता दें कि जानकी पारेख एक सिंगर और स्टेज परफॉर्मर है।

बरुन सोबती

बरुन सोबती छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता है। अगर हम इनके करियर की बात करें तो इन्होंने बहुत से टीवी शोज में काम किया है परंतु इनको टीवी सीरियल “इस प्यार को क्या नाम दूं” के माध्यम से अधिक लोकप्रियता हासिल हुई है। इन्होंने 2010 में अपने बचपन की दोस्त पमीन मनचंदा से विवाह किया था। यह एक दूसरे से नौवीं क्लास में मिले थे और आज तक यह दोनों एक दूसरे के साथ हैं। इनकी एक प्यारी सी बेटी भी है।

सौरभ राज जैन

अभिनेता सौरभ राज जैन ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। यह एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। इन्होंने जय श्री कृष्ण, देवों के देव महादेव और महाभारत जैसे सीरियल में भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु जी का किरदार निभाया है। टीवी शो “चंद्रगुप्त मौर्य” में यह धनानंद की भूमिका निभा रहें हैं। इनके अभिनय को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। इन्होंने वर्ष 2010 में रिधिमा से विवाह किया था। डांस इंस्टिट्यूट में एक मुलाकात के दौरान इन दोनों के बीच बातचीत हुई थी और यह एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

अनस राशिद

आप लोगों ने टीवी का मशहूर शो “दीया और बाती” तो देखा ही होगा। इस शो के अंदर अनस राशिद ने सूरज राठी का किरदार निभाया है। यह टीवी सीरियल सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। अनस राशिद ने वर्ष 2017 में हिना इकबाल से अरेंज मैरिज की थी। अनस, हिना से 14 साल बड़े हैं। इनकी एक प्यारी सी बेटी भी है।

Related Articles

Back to top button