स्वास्थ्य

स्किन के लिए वरदान है घी, इसके गुणों के आगे पार्लर भी है फेल, जाने इसे अप्लाइ करने का सही तरीका

भारतीय घरों में घी का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। इससे ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी रहता है। इसके कई औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल सदियों से भारत में होता आ रहा है। कई लोग तो तेल के स्थान पर घी खाने की सलाह देते हैं। यह घी हमारी स्किन के लिए भी बड़ा लाभकारी होता है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें तो आप घी से घर बैठे पार्लर जैसा निखार प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे लाएं घी से चेहरे पर निखार

1. अभी सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस मौसम में स्किन ड्राइनेस की समस्या बड़ी आम है। त्वचा रूखी हो जाए तो इसका ग्लो कम हो जाता है। ऐसे में ठंड के दिनों में कई लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। घी एक नेचुरल मॉइश्चराइजर होता है। इसे स्किन पर लगाने से रूखी त्वचा की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है। ये केमउकल युक्त बाजारू प्रोडक्ट से लाख गुना बेहतर होता है।

2. घी का इस्तेमाल आप चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। यह आपके बुढ़ापे को स्लो कर देता है। आप इसे रोज चेहरे पर लगा सकते हैं। इतना ही नहीं यह नेचुरल सन स्क्रीन का भी काम करता है। ये आपको सनबर्न से बचाता है। इसके अलावा फाइन लाइंस की समस्या भी इससे दूर हो जाती है। ये आपको सदा जवान रखने में अहम भूमिका निभाता है।

3. अपनी स्किन में ग्लो लाने के लिए आप घी का फैस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच घी में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाना है। फिर इस फैस पैक को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर 15 से 20 मिनट तक के लिए छोड़ देना है। अंत में इसे हल्के गुनगुने पानी से दो लेना है। आपके चेहरे पर पार्लर के फेसियल जैसा निखार आ जाएगा। आप इस फैस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

4. यदि आपकी आँखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल अधिक हो गए हैं तो घी आपकी हेल्प कर सकता है। आपको बस रोज रात को अपनी आँखों के इन काले घेरों के आसपास घी लगाना है। सुबह इसे धो लेना है। इसके साथ ही नींद पूरी करना है और पानी अधिक पीना है। आपको डार्क सर्कल से छुटकारा मिल जाएगा।

5. घी का इस्तेमाल आप नेचुरल स्क्रबर बनाने में भी कर सकते हैं। यदि आप अपने चेहरे से डेड स्किन को निकालना चाहते हैं को घी और चीनी का स्क्रबर बना सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच घी में एक चम्मच शक्कर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर अप्लाइ करें। आपकी स्किन न्यू जैसी हो जाएगी।

6. इसी तरह सर्दी में फटने वाले होंठों के लिए भी आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बाजार के लीप बाम की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप डायरेक्ट अपने होंठों पर घी लगा सकते हैं। इससे आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे। फटेंगे भी नहीं।

Related Articles

Back to top button