जंगल में घात लगाए बैठा है शेर, सिर्फ तेज दिमाग वाले ही देख पाएंगे, क्या आप में है दम?

शेर जंगल का राजा होता है। उसका खौफ पूरे जंगल में रहता है। वह जहां से भी गुजरता है वहां से जानवर 100 फीट दूर भाग जाते हैं। यही वजह है कि शेर को अपना शिकार चोरी छिपे करना होता है। वह जंगल में मौजूद पेड़ और घास के बीच खुद को छिपा लेता है। फिर मौका देखकर ही अपने शिकार पर हमला बोलता है। जब तक जानवर कुछ समझ पाते वह उनका काम तमाम कर देता है।
अब कुछ सेकंड के लिए आप खुद को जंगल का कोई जानवर जैसे हिरण मान लीजिए। कल्पना कीजिए आप एक जंगल में हिरण बनकर घास चर रहे हैं। आपके आसपास ही एक शेर घात लगाए बैठा हुआ है। अब आपको देर होने से पहले 10 सेकंड के अंदर उस शेर को खोजना है। आपकी कल्पना को नए पंख देने के लिए हम यहाँ एक तस्वीर दिखा रहे हैं। आपको इसे देखकर ही बताना है कि शेर कहां छिपा हुआ है।
जंगल में छिपा है शेर, आपको दिखा?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक जंगल का नजारा दिखाई दे रहा है। मैदान में कई जानवर हैं। जैसे जेब्रा और हिरण। लेकिन इसी मैदान में कहीं जंगल का राजा शेर भी दुबककर बैठा है। अब आपको इस शेर को खोज निकालना है। इसके लिए आपके पास 10 सेकंड का समय है। यदि आपने इस शेर को समय रहते खोज लिया तो आप जीनियस कहलाएंगे।
तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। तस्वीर को ज़ूम कर-कर के देखिए। थोड़ा नजर को तेज कीजिए। आपको कहीं न कहीं शेर जरूर दिखाई देगा। बता दें कि इस पहेली को सुलझाने में कई लोग फेल हो गए हैं। सिर्फ कुछ गिने चुने होशियार लोग ही इसका सही जवाब दे पाए हैं। अब देखना ये है कि आप कितने होशियार हैं।
यहां छिपा है शेर
क्या आप शेर को खोज पाए? नहीं? कोई बात नहीं। हम ही आपकी मदद कर देते हैं। इस तस्वीर में शेर हिरणों के झुंड के पीछे सेंटर में छिपा हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने शेर के ऊपर लाल घेरा बना दिया है। अब आप जान चुके हैं कि शेर कहां छिपा हुआ है।
उम्मीद करते हैं कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। इस तरह की पहेलियाँ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही है। इससे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। आप इसे दोस्तों के साथ शेयर कर उनके दिमाग का टेस्ट भी ले सकते हैं।