धार्मिक

इन राशियों की बिगड़ी तकदीर बनाएंगे राम भक्त हनुमान, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डालती है, जैसी स्थिति व्यक्ति की राशि में ग्रहों की होती है उसी के अनुसार व्यक्ति को अपने व्यापार, जीवन, नौकरी के क्षेत्र में परिणाम देखने को मिलते हैं, मनुष्य रोजाना ही कई प्रकार के उतार-चढ़ाव से गुजरता है, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राम भक्त हनुमान की कृपा दृष्टि कुछ राशियों के लोगों के ऊपर रहने वाली है, इन राशियों के लोगों की बिगड़ी तकदीर बनेगी और इनके घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी, आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर अधिक सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इससे जो भी निष्कर्ष आपको प्राप्त होगा उससे आपको स्थितियों को निपटाने में सहायता मिल सकती है। आप अपने घर परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हैं। आप इधर-उधर के कामकाज में समय बर्बाद ना करें। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। भाई बहनों और पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है इसलिए आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को राम भक्त हनुमान के आशीर्वाद से कामकाज के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको कई बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा। आप अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने दिल की बात बता सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। जीवनशैली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। कामकाज की योजनाएं पूरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप पूरे जोश के साथ अपने कामकाज पूरे कर सकते हैं। राम भक्त हनुमान के आशीर्वाद से घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपना तनाव रहित जीवन व्यतीत करेंगे। घर परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। आपकी इच्छाएं बढ़ सकती है जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी के बहकावे में ना आए। जीवन शैली में छोटे-मोटे बदलाव आने की संभावना बन रही है। आप अपने खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल का वातावरण मिलाजुला रहेगा। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चिंताजनक स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति कोई भी फैसला तुरंत लेने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। किसी भी प्रकार के मामले को आप शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी। जीवन साथी के साथ संबंध नाजुक मोड़ पर खड़े हो सकते हैं इसलिए आपको सोच विचार करने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। अचानक करियर में आपको आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्तियों को विशेष फल मिल सकता है। राम भक्त हनुमान के आशीर्वाद से आपके द्वारा बनाए गए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। करियर में आपको लाभदायक मार्ग मिलेंगे। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप जिस समय की काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे वह समय आपको बहुत ही शीघ्र प्राप्त हो सकता है। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके इरादे मजबूत रहेंगे जो आपको सफलता की तरफ ले जाएंगे। पुराने मित्रों से मेलजोल बना रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति थोड़े जिद्दी हो सकते हैं। आप अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। आपको कोई भी कार्य सोच विचार करने के पश्चात करना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल में भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। इस राशि वाले लोगों के नए रिश्ते बन सकते हैं। आप अपने रिश्तो के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना बन रही है। कार्य स्थल में परिवर्तन हो सकता है। जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। जिसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। राम भक्त हनुमान के आशीर्वाद से आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्यार के मामले में आपका समय अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मजबूती आने के योग बन रहे हैं। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपना जीवन सामान्य रूप से व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य के कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। सकारात्मक सोच के साथ आप आगे बढ़े। आपको कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी कुछ परियोजनाएं पूरी होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने आपको किसी मामले में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बोलचाल करते समय आप हल्की वाणी का प्रयोग करें। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी हताश रहेंगे। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव होने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले लोगों को कहीं भी धन निवेश करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लोग अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त करेंगे। काफी लंबे समय से चल रही कामकाज की दिक्कत दूर हो सकती है। आपके मन के विचार सकारात्मक रहेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। घर परिवार के लिए महंगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्तियों को घरेलू भौतिक सुख साधनों के पीछे अधिक धन खर्च का सामना करना पड़ेगा। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार करेंगे। कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले घर परिवार के लोगों की सलाह अवश्य लें। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुमूल्य समय व्यतीत करेंगे। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button