समाचार

भारतीय शादी देख आकर्षित हुआ विदेशी कपल, बिना इनविटेशन अंदर घुसा, फिर जो हुआ वह दिल छू लेगा

‘अतिथि देवो भव’ यानी मेहमान भगवान का रूप होते हैं। भारत में इस चीज को कई लोग दिल से मानते हैं। खासकर जब कोई विदेशी मेहमान भारत आता है तो हम सभी उसका दिल से स्वागत करते हैं। इसका एक जीता जागता उदाहरण हम आपको दिखाने जा रहे हैं। मामला आगरा की एक शादी का है। इस शादी में विदेश का एक कपल बिना बुलाए घुस गया। उन्हें भारतीय शादी में दिलचस्पी थी और वह इसका अनुभव लेना चाहते थे। इसलिए वह बिना इनविटेशन के ही शादी में चले गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह जानकर आप यकीन नहीं करेंगे।

बिना इनविटेशन शादी में घुसा विदेशी कपल

हम यहां जिसकी देसी कपल की बात कर रहे हैं उनके नाम फिलिप मिक और मोनिका चेरवेनकोवा है। दोनों यूरोपियन देश के रहने वाले हैं। दोनों का एक यूट्यूब चैनल भी है। यहीं पर दोनों ने अपनी भारतीय शादी के अनुभव को सबके साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह बिना किसी इनविटेशन के एक इंडियन शादी की बारात में जा घुसे। इस शादी के लिए उन्होंने खासतौर पर भारतीय ड्रेस पहनी और अपना मेकअप भी करवाया। वह शादी की लगभग सभी रस्मों में भी शामिल हुए।

विदेशी कपल ने बताया कि वह दोनों मानसी और अमन की शादी में शामिल हुए। सबसे पहले वह शादी के वेन्यू पर गए। इसके बाद उन्होंने मैनेजर से शादी में शामिल होने की विनती की। मैनेजर आसानी से मान गया और यह कपल शादी का लुफ्त उठाने लगा। शादी में कपल ने दूल्हे के पिता से भी मुलाकात की। इतना ही नहीं स्टेज पर जाकर दूल्हा-दुल्हन संग फोटो भी क्लिक करवाए। दोनों ने शादी में खूब डांस और मस्ती की। स्वादिष्ट खाने का लुप्त भी उठाया।

परिवार के सदस्यों की तरह हुआ स्वागत

विदेशी कपल ने बताया कि शादी में हर कोई उन्हें बार-बार भोजन करने के लिए कह रहा था। सभी ने उन्हें अपने घर के सदस्य की तरह ट्रीट किया। उन्हें एक पल के लिए भी ऐसा एहसास नहीं होगा कि वह इस शादी में अनजान हैं। बल्कि ऐसा महसूस हुआ कि है शादी उन्हीं के किसी फैमिली मेंबर की है। कपिल ने सभी को यही सलाह दी कि यदि आपको किसी भारतीय शादी में शामिल होने का मौका मिले तो जरूर जाएं। यह एक खास अनुभव है जो जीवन भर आपके साथ रहेगा।

यहां देखें वीडियो

इस कपिल का वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। हर कोई भारतीय लोगों के कल्चर और उनकी मेजबानी की तारीफ कर रहा है। मैं भारतीय लोग इस वीडियो को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button