मनोरंजन

सुपरवुमेन बनी दुल्हन, दूल्हे को गोद में उठाकर किया कुछ ऐसा, शर्म से लाल पड़ गया दूल्हा – Video

शादी का दिन हर कपल के लिए बेहद खास पल होता है। वह इस दिन को हमेशा के लिए यागदार बानने की पूरी कोशिश करते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि दूल्हा शादी वाले दिन दुल्हन को स्पेशल फ़ील कराने की पूरी कोशिश करता है। कुछ तो रोमांटिक अंदाज में अपनी दुल्हनियां को गोद में भी उठा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो अपने दूल्हे को गोद में उठाकर सुर्खियां बटोर रही है।

दूल्हे को गोद में उठाकर सुपरवुमेन बनी दुल्हन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दमदार दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। इस दुल्हन ने अपनी शादी में दूल्हे को गोद में उठाकर सभी को हैरान कर दिया। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे को गोद में उठाकर पोज देती है। ऐसा करने के लिए वह पूरी ताकत लगा देती है। दूसरी तरफ दूल्हा अपनी दुल्हन की ताकत देख हैरान रह जाता है। वह इस क्यूट मोमेंट पर खूब हंसता है।

दूल्हा दुल्हन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब्‍दुल समद जिया वेडिंग्‍स (Abdul Samad Zia Weddings) नाम के पेज ने साझा किया है। यह वीडियो पाकिस्तान के लाहौर शहर का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए एडमिन ने कैप्शन में लिखा “हर मां अपनी बहू से यही उम्मीद करती होगी कि वह उसके बेटे को एक बच्चे की तरह ट्रीट करे। वैसे मैं इस दुल्हन की जिम की लोकेशन जानना चाहूंगा।”

दुल्हन की ताकत देख दंग रह गए लोग

दुल्हन की ये ताकत देख सोशल मीडिया पर लोग भी हैरान रह गए। एक यूजर ने कहा “दुल्हन तो दूल्हे से भी ज्यादा ताकतवर निकली। बेचारे की अब शादी के बाद नहीं चलने वाली है।” दूसरे यूजर ने कहा “इस दुल्हन के जिम का पता दो। मैं भी वहीं जाकर ताकतवर बनना चाहता हूँ।” एक और शख्स लिखता है “ये बराबरी का जमाना है। इस बात को दुल्हन ने कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।”

यहां देखें वीडियो

दूल्हे पर पिस्‍टल तानती दुल्हन भी हुई वायरल

इस बीच पाकिस्‍तान का ही एक और कपल अपने अनोखे अंदाज के लिए वायरल हो रहा है। Hazeera Hamza और Ham Xah नाम के इस कपल की शादी का वीडियो भी सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस शादी में दुल्हन अपने दूल्हे के ऊपर रिवॉल्‍वर तान देती है। फिर वह उससे कहती है कि तुम साइन कर रहे हो या नहीं। फिर दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस तरह दोनों के बीच एक क्यूट मोमेंट बन जाता है।

वैसे आपको दूल्हा और दुल्हन का यह अनोखा अंदाज कैसा लगा? हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button