बॉलीवुड

इन 7 अभिनेता से अफेयर होने के बाद भी सिंगल है रेखा, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती

अपने शानदार अभिनय और दिलकश अदाओं से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को भला कौन नहीं जानता। आज भी रेखा अपनी खूबसूरती से कहर ढाती है। रेखा न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी चर्चा में रही। फिल्म करने के दौरान रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा।

rekha

इतना ही नहीं बल्कि रेखा की दो शादियां हुई और दोनों ही असफल रही। इसके बावजूद आज भी रेखा अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और अक्सर यह चर्चा का विषय भी रहता है कि आखिर रेखा अपनी मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिनका नाम रेखा के साथ जुड़ चुका है और कभी रेखा भी इन अभिनेताओं से बेहद प्यार करती थी।

‘अनजाना सफर’ के सेट पर रेखा के साथ हुई थी बदसलूकी

rekha

बता दें, रेखा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। कहा जाता है कि, फिल्म ‘अनजाना सफर’ के सेट पर रेखा के साथ उनके को-एक्टर विश्वजीत चटर्जी ने जबरदस्ती की थी। बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, एक रोमांटिक सीन के दौरान अभिनेता विश्वजीत ने उन्हें जबरदस्ती किस करना शुरू कर दिया था।

रेखा ने अभिनेता को रोकने की भी कोशिश लेकिन वह नहीं रुके। कहा जाता है कि, रेखा और विश्वजीत के बीच यह सीन करीब 5 मिनट तक चलता रहा और वहां मौजूद सभी लोगों ने सिटी बजाना शुरू कर दिया जबकि रेखा इस दौरान काफी अहसज महसूस कर रही थी और उनकी आंखे नम थीं। आगे जानते हैं रेखा का नाम किन-किन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है।

विनोद मेहरा

rekha

एक समय पर रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर के चर्चे खूब हुआ करते थे। कहा जाता है कि, रेखा और विनोद मेहरा ने गुपचुप तरीके से शादी भी की थी। खबरों की मानें तो जब विनोद मेहरा शादी के बाद रेखा को अपने घर लेकर गए तो उनकी मां रेखा से काफी नाराज हुई। कहा तो यह भी जाता है कि, रेखा ने जैसे ही अपनी सासू मां कमला मेहरा के पैर छुए तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर खुद से दूर हटा दिया।

इतना ही नहीं बल्कि विनोद मेहरा की मां रेखा से शादी करने पर इतनी नाराज थी कि, उन्होंने रेखा को चप्पल से पीटने की कोशिश भी की थी। अपने साथ हुए इस तरह के बुरे बर्ताव से रेखा काफी परेशान हो गई और उन्होंने जल्दी विनोद मेहरा से अलग होने का फैसला ले लिया। हालांकि साल 2004 में एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने विनोद मेहरा के साथ किसी भी तरह के रिश्ते को लेकर साफ़ इंकार कर दिया था।

अमिताभ बच्चन

rekha
अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी का कभी एक ऐसा भी दौर हुआ करता था जब यह एक-दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे। इतना ही नहीं बल्कि जब भी रेखा की अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र होता है तो हर किसी की जुबां पर अमिताभ बच्चन का नाम जरूर आता है। अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच नजदीकियां फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट पर बढ़ी थी। इसके बाद यह जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई और इसी बीच इन दोनों का प्यार और भी गहरा होता गया, लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन की शादी जया बच्चन से हो गई और यह सुपरहिट जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई। साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची थी जिसे देखकर वहां मौजूद सारे लोग हैरान हो गए थे। हालांकि रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह शूटिंग के सेट से सीधे शादी में पहुंच गई थी जिसके चलते उन्होंने माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना था। जबकि एक अवॉर्ड फंक्शन में रेखा ने बताया था कि, वह जिस शहर से है उस शहर में सिंदूर लगाना फैशन का एक हिस्सा है।

मुकेश अग्रवाल

rekha
अमिताभ से दूर होने के बाद रेखा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। दोनों बड़ी ख़ुशी से अपनी जिंदगी बिता रहे थे लेकिन इसी बीच रेखा को पता चला कि मुकेश अग्रवाल मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में रेखा ने इस परिवार से दूरी बनाने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि, दूर होने के बाद रेखा ने मुकेश अग्रवाल के फोन तक उठाना बंद कर दिए थे। खबरों की माने तो रेखा से अलग होने के बाद मुकेश ने रेखा के दुपट्टे का इस्तेमाल कर खुदकुशी कर ली। इसके बाद रेखा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें मुकेश की जान लेने का दोषी ठहराया गया।

संजय दत्त

rekha
एक समय पर रेखा का नाम अभिनेता संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया। कहा जाता है कि, रेखा और संजय दत्त ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इतना ही नहीं बल्कि लोगों का मानना है कि, रेखा अपनी मांग में संजय दत्त का नाम का सिंदूर भी लगाती है। हालांकि रेखा ने इन सब खबरों को झूठा बताया था। वही संजय दत्त ने भी इस रिश्ते से इनकार कर दिया था।

अक्षय कुमार

rekha

फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में रेखा और अक्षय कुमार ने एक साथ काम किया था‌। वैसे तो अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। इसी दौरान अक्षय कुमार अभिनेत्री रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। ऐसे में रेखा के साथ बढ़ती नजदीकियों को देख रवीना टंडन बुरी तरह भड़क गई थी।

कहा जाता है कि, रवीना ने अक्षय कुमार को रेखा से दूर रहने की नसीहत तक दे दी थी। एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था कि, “जब किसी एक्ट्रेस को पता है हम दोनों साथ में है तो वह अक्षय से इतनी नजदीकियां क्यों बढ़ा रही है। मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं लेकिन अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है।” लेकिन कुछ समय के बाद अक्षय और रवीना एक-दूसरे से अलग हो गए।

किरण कुमार

rekha

शायद ही कोई जानता होगा कि, रेखा का नाम अभिनेता और विलेन किरण कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि, किरण कुमार और रेखा ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अचानक दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। रिपोर्ट की माने तो किरण कुमार के जरिए ही रेखा और विनोद मेहरा की दोस्ती हुई थी।

जितेंद्र कुमार

rekha
रेखा और जितेंद्र एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कहा जाता है कि, रेखा जित्नेद्र से बहुत प्यार करती थी जबकि जीतेन्द्र पहले से ही थे। एक शादीशुदा अभिनेता को डेट करने के लिए रेखा को लोगों की खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो रेखा को ‘घर तोड़ने वाला’ करार दे दिया था।

rekha

खास बात यह है कि, रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका और उनके अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि आज भी रेखा अपनी जिंदगी में अकेली है।

Related Articles

Back to top button