16 साल की उम्र में हुआ प्यार, शादी के समय जेब में थे 10 हजार, पूरी फिल्मी है आयुष्मान की लव स्टोरी

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं। इनका जन्म 14 सितंबर, 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। आज वे अपना 36वां जन्मदिन माना रहे हैं। आयुष्मान ने बॉलीवुड में डेब्यू 2012 में ‘विक्की डोनर’ फिल्म से किया था। उनकी पत्नी का नाम ताहिरा कश्यप है। वे एक राइटर हैं। इसके पहले वे कॉलेज में लेक्चर भी दिया करती थी। ताहिरा और आयुष्मान की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है।
पहली नजर का प्यार
ताहिरा आयुष्मान की लाइफ की पहली और आखिरी गर्लफ्रेंड है। उनके जीवन का पहला प्यार ताहिरा ही थी। दोनों की मुलाकात 16 साल की उम्र में एक कोचिंग क्लास में हुई थी। दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया। यह दोनों एक दूसरे के साथ 11 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने 2008 में शादी रचा ली। आयुष्मान बताते हैं कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि एक्टर बन जाने के बाद शादी कैसे मैनेज होगी। लेकिन उन्हें प्यार भी था तो उन्होंने सोचा जो होगा देखा जाएगा।
शादी के समय जेब में थे सिर्फ 10 हजार रुपए
आयुष्मान बताते हैं कि शादी के समय उनके पास सिर्फ दस हजार रुपए ही थे। तब उनकी बीवी ताहिरा उनसे ज्यादा कमाया करती थी। हालांकि ये पैसा दोनों की शादी के बीच नहीं आया। वैसे दोनों के परिवार के बीच भी अच्छे संबंध थे, इसलिए किसी को इनकी शादी से कोई दिक्कत भी नहीं हुई।
मिला बीवी का सपोर्ट
आयुष्मान ने जब अपनी पत्नी को बताया कि वे अभिनेता बनना चाहते हैं, उन्होंने आयुष्मान का पूरा सपोर्ट किया। आयुष्मान ने बॉलीवुड में आने के पहले 5 साल तक थिएटर किया। वे एंकर और रेडियो जॉकी के रूप में भी काम कर चुके थे। हालांकि उन्हें असली पहचान 2004 में शो एमटीवी रोडीज के सेकंड सीजन से मिली। वे यह सीजन जीत गए थे। फिर कुछ सालों के संघर्ष के बाद उन्हें 2012 में ‘विक्की डोनर’ फिल्म मिल गई।
बस तब से वे बॉलीवुड में हट के टाइप फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। अपनी इस सफलता का सारा श्रेय आयुष्मान बीवी को देते हैं। वे बताते हैं कि ताहिरा बहुत समझदार है। उसने मुझे हर समय सपोर्ट किया। वर्तमान में दोनों एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम विराजवीर खुराना और वरुष्का खुराना हैं।
ताहिरा ने आयुष्मान के जन्मदिन पर एक्टर के चेहरे पर लगे केक को चाटते हुए एक तस्वीर भी साझा की है।