नाना मुकेश अंबानी ने किया ईशा अंबानी के जुड़वा बेटों का ग्रेंड वेलकम, लोग बोले-इतना दिखावा….

देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी है। ऐसे में वह अमेरिका से पहली बार मुंबई पहुंची जिसके लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। ये तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इस पार्टी को खूबसूरत बताया तो किसी ने केवल इसे दिखावा बताया।
सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं ईशा के बेटों का वीडियो
बता दे, अंबानी फैमिली से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इशा अंबानी और उनके पति आनंद पिरामल का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। इस वीडियो में अंबानी और आनंद पीरामल का पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट की मानें तो यहां पर मुकेश अंबानी ने कई बड़े पंडितों को भी बुलाया।
View this post on Instagram
इसके अलावा कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार की तरफ से करीब 300 किलो सोना दान भी किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि बच्चों का ख्याल रखने के लिए 8 ट्रेन की हुईं नैनी यूएसए से मुंबई आई है। कहा जा रहा है कि, ये नैनी बच्चों के साथ भारत में ही रहेंगी। जिस तरह से ईशा अंबानी और उनके जुड़वा बच्चों का स्वागत किया गया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वही सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “इतना क्या शो ऑफ करना है ऐसा लग रहा है कोई भगवान आ रहा धरती पर।” एक ने लिखा कि, “पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता।” हालाँकि कई लोगों ने मुकेश अंबानी को नाना बनने पर बधाई भी दी।
साल 2018 में हुई थी ईशा की शादी
बता दे ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी साल 2018 में हुई थी जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति, व्यवसाय समेत बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। इसके बाद 19 नवंबर 2022 को एक दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। इसी दौरान बच्चों के नाम भी खुलासा कर दिया था।
अंबानी और पीरामल के परिवार की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया था कि, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ईशा और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बेटी का का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है।”
गौरतलब है कि ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी है जो अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती है। एक रिपोर्ट की मानें तो अपनी बेटी की शादी में मुकेश अंबानी ने करीब 100 मिलियन डॉलर यानी कि 720 करोड रुपए खर्च किए थे।