धार्मिक

राशिफल 26 दिसंबर: महादेव की कृपा से 3 राशियों को मिलेंगी ढेर सारी खुशियां, हर इच्छा होगी पूरी

आज हम आपको सोमवार 26 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी में बहुत शुभ परिणाम मिल सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही सुकून भरी रहेगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का समय बहुत अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप नौकरी के साथ-साथ कोई पार्ट टाइम काम करने का सोच रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आज किस्मत का साथ मिलने से आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना बनी हुई है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस के काम से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में थोड़ा बदलाव करने के बारे में सोचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन अच्छा रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। कारोबार की स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। आज आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सहकर्मियों की सहायता से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाला है। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापारियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। कमाई के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस में आपके काम को लेकर बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करने से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन की कोई पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। आपका पराक्रम बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपके रुके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। अचानक पारिवारिक खर्चे बढ़ने की वजह से मानसिक दबाव महसूस करेंगे। अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें अन्यथा रिश्तो में दरार आ सकती है। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

Related Articles

Back to top button