बॉलीवुड

अपने से बड़ों के पैर छूने से नहीं कतराते हैं ये बॉलीवुड सितारें, संस्कार इनमें कूट कूट के भरा है

हम भारतीयों में संस्कार कूट कूट के भरे होते हैं। अब ये बात अलग है कि कुछ लोग फ़ेम और पैसा आने पर इसे भूल जाते हैं। वहीं कुछ नई जनरेशन के लोग भी इन संस्कारों को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसा ही एक भारतीय संस्कार है अपने से बड़ों के पैर छूना। कई लोग ऐसा करना पसंद नहीं करते हैं। उन्हें शर्म आती है या वे खुद को छोटा समझते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो सफल और अमीर होने के बावजूद अपने से बड़ों के पैर छूने में नहीं कतराते हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के साथ साथ संस्कारों को लेकर भी जागरूक रहते हैं। सफलता के इस पढ़ाव पर पहुंचने के बावजूद वे अपनी संस्कृति नहीं भूले हैं। वे जब भी किसी सीनियर एक्टर या कोई बुजुर्ग व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर जरूर छूते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान भी अपने संस्कारों का खास ख्याल रखते हैं। वे फैमिली वेलयूज़ की कदर करते हैं। बच्चों से प्यार से और बड़ों से अदब के साथ मिलते हैं। परिवार को महत्व देने की वजह से वे कभी ऑनस्क्रीन किसिंग भी नहीं करते हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर अपने अटपटे फैशन सेंस और अजीबोगरीब व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। हालांकि जब भी वे किसी फैन से मिलते हैं तो बहुत विनम्र हो जाते हैं। वहीं सीनियर एक्टर्स से मिलते समय वे भी उनके पैर छूना नहीं भूलते हैं।

कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी बेहद संस्कारी इंसान हैं। उनके शो पर जब भी कोई सीनियर कलाकार आता है तो वे उनके पैर छू आशीर्वाद जरूर लेते हैं। एक मिडल क्लास परिवार से होने के नाते उनमें यह संस्कार कूट कूट के भरे हुए हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर लड़कियां बदलने के लिए भले बदनाम हो, लेकिन जब बात बुजुर्ग व्यक्ति को सम्मान देने की आती है तो वह भी पीछे नहीं है। कपूर खानदान से होने के बावजूद उनके अंदर घमंड नहीं है। वे सीनियर कलाकारों के पैर छूने में संकोच नहीं करते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में आता है। अमिताभ बच्चन से लेकर ममता बनर्जी तक उन्हें कई लोगों के पैर छूते देखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब भी उनके घर कोई मेहमान आता है तो शाहरुख पर्सनली उन्हें अपने घर के गेट तक छोड़ने जाते हैं। इसके अलावा वे अपने सभी फैंस से भी बड़ी विनम्रता के साथ मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button