बॉलीवुड

तुनिशा से पहले इन 7 स्टार्स ने भी मौत को लगाया गले, कोई BF से परेशान थीं कोई पैसों की तंगी से..

टीवी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड करने से हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर की रात अपने को एक्टर और बॉयफ्रेंड शिजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बता दे एक्ट्रेस का इस तरह से चले जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। वहीं उनका परिवार बुरी तरह टूट चुका है।

tunisha sharma

तुनिशा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थी और इसकी वजह उनके बॉयफ्रेंड शिजान मोहम्मद थे जो उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि तुनिशा कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने ब्रेकअप या फिर दिल टूटने पर सुसाइड किया हो। इससे पहले ऐसी कई एक्ट्रेसेस और एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर या फिर अन्य कारणों से मौत को गले लगा लिया। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में..

वैशाली ठक्कर

vaishali thakkar

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर सीरियल में काम करने वाली मशहूर एक्टर वैशाली ठक्कर ने भी हाल ही में सुसाइड किया है। बता दे उन्होंने अक्टूबर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी से परेशान होने के बाद मौत को गले लगा लिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनका ex-boyfriend उन्हें बार-बार निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था।

प्रत्युषा बनर्जी

pratyusha

मशहूर एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। प्रत्युषा ने साल 2016 में सुसाइड कर लिया था। बालिका वधू जैसे टीवी सीरियल के लिए मशहूर प्रत्यूषा बनर्जी को लेकर कहा जा रहा था कि वह अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज से परेशान थी जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। हालांकि सच्चाई क्या है यह कोई नहीं जानता। लेकिन उन दिनों राहुल और प्रत्युषा लिव-इन में रहते थे।

कुशल पंजाबी

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने भी साल 2019 में सुसाइड कर लिया था। उन दिनों वह यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन को डेट कर रहे थे और दोनों का एक बेटा भी था। लेकिन शादी के बाद इनके रिश्ते कोई खास नहीं चल रहे थे। इसी बीच कुशल पंजाबी ने फांसी लगा ली। हालांकि उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

जिया खान

kushal punjabi

साल 2013 में मशहूर एक्ट्रेस जिया खान ने भी सुसाइड किया था। बता दे इस दौरान जिया खान का नाम मशहूर एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ जुड़ा था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसी बीच जिया ने सुसाइड कर लिया। ऐसे जिया की मां राबिया ने सूरज पंचोली पर कई तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद सूरज को जेल की हवा खानी पड़ी थी।

प्रेक्षा मेहता

preksha mehta

मशहूर एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने साल 2020 में सुसाइड किया था। उन्होंने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी मौत को किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराती। बाद में खुलासा हुआ कि वह काम न मिलने की वजह से काफी परेशान थी।

मनमीत ग्रेवाल

preksha mehta

वही मशहूर एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने भी काम ना मिलने की वजह से सुसाइड कर लिया था। कहा जाता है कि एक्टर को उनका बाकी का पैसा नहीं मिल पाया था जिसके बाद में डिप्रेशन वह चले गए थे और फिर उन्होंने सुसाइड कर लिया।

सुशांत सिंह राजपूत

sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत भी एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने 2020 में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। हालाँकि अभी भी उनकी मौत का रहस्य खुलकर सामने नहीं आया है। उन दिनों सुशांत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button