धार्मिक

सूर्यदेव ने संभाल ली किस्मत की डोर, 2023 में इन राशियों की रहेगी चांदी, पैसों से भर देंगे झोली

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहों का राजा होता है। इसका मानव जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। नए वर्ष 2023 में सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। वह संक्रांति (14 जनवरी, 2023) के अवसर पर अपनी राशि बदलेंगे। किसी भी ग्रह का अपनी उच्च राशि में विद्यमान होना बेहद शुभ माना जाता है। इसका चार राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

मेष राशि

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों को सुख और प्यार का एहसास कराएगा। नया साल इनके लिए काफी शुभ होने वाला है। ये अपने जीवन का सबसे अधिक आनंद इसी वर्ष लेने वाले हैं। इस साल इनके हिस्से न के बराबर दुख आए हैं। इनकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने जा रही है। शिक्षा, करियर और शेयर बाजार के क्षेत्र में इन्हें सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। नया बीजनेस शुरू करने के लिए 14 जनवरी के बाद का समय उत्तम रहेगा। वहीं जॉब में प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं। सेहत भी नए साल में अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

नया साल कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छी किस्मत और ढेर सारा पैसा लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन और बीजनेस में लाभ होगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नया साल आपके लिए गुड लक लेकर आएगा। किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। कई समय से अटके सभी काम पूर्ण होंगे। आपकी सभी मुराद पूरी होगी। मां लक्ष्मी आपके घर वास करेगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। संतान सुख मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक भी सूर्य गोचर का भरपूर लाभ लेंगे। संतान की ओर से इन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तेदारों से धन लाभ होगा। पति और पत्नी के बीच रिश्ता काफी मजबूत होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। पढ़ाई लिखाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कुंवारे लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है। भगवान के आशीर्वाद से आपके सभी काम बिना किसी समस्या के पूर्ण होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक भी सूर्य के गोचर का भरपूर लाभ उठाएंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी नए शख्स से दोस्ती आपको धन लाभ देगी। माता पिता से रिश्ते मजबूत होंगे। धन को लेकर समस्याएं खत्म होगी। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। नए घर, जमीन या वाहन का लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विवाह का योग बन सकता है। सेहत से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button