मनोरंजन

सुहाग’रात मनाने बेडरूम में घुस गया पूरा परिवार, दुल्हन ने ऐसे किया सबको हैंडल – Video

दूल्हा और दुल्हन अपनी सुहागरात को लेकर बड़े ही उत्साहित होते हैं। इसके सपनी वे शादी का रिश्ता तय होते ही देखने लगते हैं। शादी की पूरी प्रक्रिया के बाद जब सुहागरात आती है तो उनसे सब्र नहीं होता है। वह बस जल्द से जल्द अपने बेडरूम में जाकर रोमांस में डूब जाना चाहते हैं। लेकिन क्या होगा जब सुहागरात के बीच आपका पूरा परिवार ही बेडरूम में घुस जाए। फिर वह जोर-जोर से गाना बजाना करने लगे। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में देखने को मिला है।

सुहागरात के बीच कमरे में आया परिवार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी सुहागरात बड़ी वायरल हो रही है। इस सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। दूल्हा और दुल्हन कमरे में सुहागरात मनाने का मूड बना ही रहे थे कि पूरा परिवार कमरे में आ धमका। इसके बाद सभी ने नाचना और गाना शुरू कर दिया। सभी खुशी-खुशी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ पर डांस करने लगे। इस दौरान दूल्हे के एक्स्प्रेशन देखने लायक थे। वह काफी थका हुआ लग रहा था। हालांकि दुल्हन के रिएक्शन ने सभी को चौंका दिया।

दुल्हन सुहागरात पर अपने ससुरालवालों के आने पर नाराज नहीं हुई। बल्कि वह भी उनके साथ ताली बजाकर खुशी-खुशी गाना गुनगुनाने लगी। इस दौरान उसके चेहरे पर एक खास मुस्कान थी। इसकी एक वजह ये भी थी कि ससुरालवालों ने सुहागरात के लिए दुल्हन का कमरा बड़े ही खूबसूरत ढंग से सजाया था। ऐसे में वह भी दूल्हा और दुल्हन के इस खास पल में इन्जॉय करने आ गए। उन्होंने दूल्हा दुल्हन को अकेला छोड़ने से पहले उनके साथ खूब गाना बजाना किया। हर कोई खुशी से झूम उठा।

दुल्हन का रिएक्शन देख लोग हुए हैरान

दूल्हा और दुल्हन की सुहागरात का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे skg_photography_official नाम के अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को देख लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “अरे बस भी करो। अब क्या पूरा परिवार साथ में सुहागरात मनाएगा?” दूसरे ने कहा “लगता है परिवार सुहागरात का लाइव टेलिकास्ट देखने आया है।” एक और शख्स कहता है “सुहागरात पर दूल्हा दुल्हन को ऐसा सप्राइज़ कौन देता है भाई?” एक बंदे ने कहा “दुल्हन ने सिचूऐशन को बहुत अच्छे से संभाला।”

यहां देखें सुहागरात का वीडियो


वैसे यदि आपकी सुहागरात के बीच पूरा परिवार आ जाए तो आपका क्या रिएक्शन होगा? अपने जवाब हमे कमेन्ट में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button