बॉलीवुड

सास को मां से भी बढ़कर मानती है ये अभिनेत्रियां, ससुराल में बहू नहीं बेटी बनकर रहती हैं

सास और बहू का रिश्ता अक्सर अपनी तू-तू, मैं-मैं को लेकर बदनाम रहता है। लेकिन हर सास बहू एक सी नहीं होती है। कुछ में मां बेटी जैसा प्यार भी होता है। अब बॉलीवुड की इन हसीनाओं को ही देख लीजिए। ये अपनी सास को मां से भी बढ़कर मानती है। इन्हें सास के चरणों में भी स्वर्ग दिखता है। यह अपने ससुराल में बहू नहीं बल्कि बेटी बनकर रहती हैं।

आलिया भट्ट – नीतू कपूर

आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर से शादी की थी। रणबीर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं। आलिया और नीतू की आपस में बहुत अच्छी बनती है। नीतू तो कई बार ऑन कैमरा आलिया की तारीफ कर चुकी है। सास और बहू को अक्सर पब्लिक प्लेस में साथ स्पॉट किया जाता रहता है। नीतू ने आलिया और रणबीर की बेटी का नामकरण भी किया। उन्होंने अपनी नातिन का नाम राहा रखा। आलिया ने सास के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत भी किया।

प्रिंयका चोपड़ा – डेनिस जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिसंबर, 2018 में हॉलिवुड के सिंगर और एक्टर निक जोनस की पत्नी बनी थी। शादी के बाद वह विदेश शिफ्ट हो गई। निक की मां का नाम डेनिस जोनस है। प्रियंका के अपनी सास संग दोस्तों जैसे रिलेशन है। दोनों सास बहू की आपस में बहुत बनती है। प्रियंका की सास काफी खुले विचारों वाली हैं। वह अपनी बहू पर कोई पाबंदी नहीं लगाती है। वही प्रियंका भी सास का बहुत ख्याल रखती है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया दिखती रहती है।

दीपिका पादुकोण – अंजू भवनानी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर की मां का नाम अंजू भवनानी है। दीपिका अपनी सास के बेहद करीब है। वह सास का ख्याल बिल्कुल मां की तरह रखती हैं। इतना ही नहीं सास बहू आपस में पक्की सहेलियाँ जैसी रहती हैं। इनके बीच कभी लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं। सास दीपिका को खुलकर जीने की आजादी देती है। वह कभी कोई रोकटोक नहीं करती है।

सोनम कपूर – प्रिया आहूजा

सोनम कपूर ने साल 2018 में बीजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। हाल ही में दोनों बेटे वायु के माता पिता भी बने हैं। सोनम की सास का नाम प्रिया आहूजा है। उनकी अपनी सास से बहुत अच्छे से बनती है। यदि आप इनका सोशल मीडिया अकाउंट खँगालो तो सास बहू का प्यार साफ नजर आता है। दोनों एक दूसरे को लेकर प्यारी-प्यारी पोस्ट साझा करती रहती हैं। इनका रिश्ता मां बेटी की तरह है।

करीना कपूर – शर्मिला टैगोर

करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। यह सैफ की दूसरी शादी थी। करीना हिन्दू तो सैफ मुस्लिम भी हैं। ऐसे में परिवार के तौर तरीकों में काफी अंतर आ जाता है। लेकिन इसके बावजूद करीना की अपनी सास शर्मिला टैगोर से बहुत अच्छे से बनती है। दोनों एक दूसरे के साथ स्ट्रॉंन्ग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। जब भी मीडिया में इनसे सास बहू के बारे में पूछा जाता है तो दोनों एक दूसरे की तारीफ ही करते हैं।

Related Articles

Back to top button