धार्मिक

राशिफल 27 दिसंबर: आज 4 राशि वालों को हर दुख से बाहर निकालेंगे बजरंगबली, घर में आएगी सुख-समृद्धि

आज हम आपको मंगलवार 27 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे। आज किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में आपका किसी के साथ वाद विवाद होता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुराने रोग को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां आपको आने वाले समय में दी जा सकती हैं, जिनके लिए आपको तैयार रहना होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। कोई पुरानी चिंता आपके मन को बेचैन कर सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक कार्य करने चाहिए। अगर भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी कहासुनी चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। धार्मिक होने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। संतान पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी हर परेशानी जल्द से जल्द दूर हो जाएगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कठिन काम भी आसानी से होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से हर काम को सफल करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। राजनीति में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको दूसरों की समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा। मेहनत के अनुसार लाभ जरूर मिलेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। भविष्य में आपको अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। जरूरतों के हिसाब से पैसा खर्च करना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देखने को मिल सकता है। किसी सरकारी योजना से लाभ होने के योग बने हुए हैं। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा और समझदारी से काम लेना पड़ेगा। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने शहर से बाहर जा सकते हैं। एक अच्छी शुरुआत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। समय रहते आप अपने सभी कार्यों को पूरा करें अन्यथा आगे चलकर समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मनोरंजन कार्य में अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। अचानक घर में खास मेहमान का आगमन होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ अपनी खुशियों को बांटकर आपको और भी अच्छा लगेगा। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। अनुभवी लोगों के साथ उठना-बैठना हो सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

Related Articles

Back to top button