समाचार

पति का था लव अफेयर, पत्नी हर साल एक शादी कर लेती है बदला, सुहाग’रात मनाते ही हो जाती है फुर्र

शादी किसी के भी जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। हालांकि कई बार ये निर्णय गलत हो जाता है। ऐसे में इंसान एक से अधिक शादी कर लेता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो हर साल लगभग एक शादी करती है। वह बीते 8 सालों में 9 शादी कर चुकी है। हर शादी में वह एक दो दिन से ज्यादा नहीं टिकती है। नए नवेले पति संग सुहागरात मनाती है और फिर नौ दो ग्यारह हो जाती है।

हर साल एक शादी करती थी महिला

यह अनोखा मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां पुलिस ने दीपिका नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। दीपिका मूल रूप से महाराष्ट्र के बुरहानपुर के ताज नागपुर गांव की रहने वाली है। वह बीते 8 सालों में 9 शादियां कर करीब 4000000 रुपए की चोरी कर चुकी है। जब पुलिस ने उससे इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि आठ साल पहले जब उसकी पहली शादी हुई थी तो पति ने उससे बेवफाई की थी। वह उसे धोखा देकर किसी और के साथ चला गया था।

दीपिका का कहना है कि जब उसका पति बेवफाई कर सकता है तो मैं क्यों नहीं? बस इसलिए पति की बेवफाई का बदला लेने के लिए दीपिका ने एक के बाद एक कई शादियां की। बाद में उसका ये बदला आदत बन गई और वह लोगों को लूटकर खूब पैसा कमाने लगी। वह हर शादी के एक दो दिन बाद वहां चोरी कर जिला ही छोड़ देती थी। उसने इन आठ सालों में राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में शादियां की।

पति को लगाती थी लाखों का चुना

दीपिका की धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब उसने दातारामगढ़ में रहने वाले ओमप्रकाश से इसी साल अगस्त में शादी की। शादी के अगले दिन ही दीपिका और ओम प्रकाश मैरिज का रजिस्ट्रेशन करवाने गए थे। बस इसी रात दीपिका ने घर में रखे सोने और एक लाख की नगदी पर हाथ साफ कर लिए। पत्नी के भागने पर पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाई।

दातारामगढ़ पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पता चला कि दीपिका शराब पीने की आदी है। दो दिन पहले वह एक बियर बार में टल्ली थी। फिर पुलिस ने बुरहानपुर इलाके में कई बीयर बार पर नजर रखी। आखिर उन्हें दीपिका मिल गई। उसे उसके एक रिश्तेदार संग गिरफ्तार किया गया। दीपिका ने बताया कि वह हर शादी में लगभग 4 से 5 लाख की चोरी कर लेती थी। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और अब रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button