मनोरंजन

अर्थी पर पड़ा था शव, किसी ने मुंह में डाल दी सिगरेट, फिर जो हुआ किसी चमत्कार से कम नहीं – Video

सोशल मीडिया के ऐसी जगह है जहां कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें कभी-कभी कुछ ऐसा भी वायरल हो जाता है जो सबके होश उड़ा देता है। अब इंटरनेट पर छाए इस अनोखे अंतिम संस्कार को ही देख लीजिए। इस अंतिम संस्कार में एक शख्स अर्थी पर लेटी लाश के मुंह में सिगरेट रख देता है। इसके बाद जो होता है उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

लाश के मुंह में सिगरेट जाते ही हुआ चमत्कार

अंतिम संस्कार से जुड़े इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी के क्रिया-करम की तैयारी चल रही है। अर्थी पर एक शख्स लेटा है। उसकी आंखें बंद है। नाक में रुई लगी है। तन पर कफन और फूल भी है। ऐसा लग रहा है कि इसे बस अब श्मशान घाट ले जाने की तैयारी है। लेकिन तभी वहां एक बंदा आता है और अर्थी पर पड़ी लाश के मुंह में सिगरेट रख देता है। इसके बाद वह चमत्कार होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

सिगरेट मुंह में आते ही लाश जिंदा हो जाती है। वह सिगरेट का धुआं हवा में उड़ाती है। इस वीडियो को देखने पर प्रतीत होता है कि ये कोई प्रैंक या फिल्म शूटिंग का हिस्सा है। या किसी ने सिर्फ हंसी मजाक के लिए यह वीडियो बनाया है। वैसे भी आजकल लोग रील्स बनाने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। वे कुछ भी कर सकते हैं। यहां भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

नजारा देख लोटपोट हुए लोग

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के पेज ने साझा किया है। लोग इस वीडियो को बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। एक शख्स ने कहा “सिगरेट से लोगों की जान जाते देखा था। जान वापस आते पहली बार देख रहा हूँ।” दूसरे ने लिखा “सिगरेट का नशा ही ऐसा होता है। मरने के बाद भी नहीं छूटता है।” एक बंदा कहने लगा “लगता है शख्स यमराज से 5 मिनट का स्मोकिंग ब्रेक लेकर आया है।”

हालांकि कुछ लोगों ने वीडियो की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार एक संवेदनशील मामला होता है। इस तरह इसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। अब ये वीडियो मजेदार है या आप भी इसे देखकर गुस्सा करते हैं। यह जानने के लिए पहले आपको वीडियो देखना होगा। तो चलिए बिना किसी देरी के वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको ये वीडियो मजेदार लगा?

Related Articles

Back to top button