धार्मिक

इन राशियों पर 24 घंटे रहती है गणेशजी की कृपा, तुरंत छट जाते हैं दुख के बादल, आता है खूब पैसा

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है। कहते हैं हर एक राशि पर किसी न किसी देवता का विशेष आशीर्वाद होता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ऊपर गणेश जी की खास कृपा होती है। गणपति भगवान इन राशियों का विशेष ख्याल रखते हैं। इसके चलते इन्हें कई सारे लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं ये लकी राशियां कौन–कौन सी है।

मेष राशि

इस राशि के लोग गणेशजी के बेहद प्रिय होते हैं। ये इनका विशेष ख्याल रखते हैं। इनके उपर कोई भी मुसीबत नहीं आने देते हैं। गणपति की कृपा से इन राशि के जातकों की किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। इनके जीवन में दुख कम आते हैं। यह जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं। माता पिता को इन पर गर्व होता है।

इस राशि के जातकों को रोजाना तन मन से गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। बुधवार को गणपति बप्पा के नाम का व्रत रखना चाहिए। ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। इससे इन्हें और भी अधिक लाभ होगा। जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। हर काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होगा।

मिथुन राशि

बुध इस राशि के स्वामी हैं। बुधवार का दिन गणपति को समर्पित रहता है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों पर भी गणेशजी की खास कृपा बनी रहती है। गणेशजी के आशीर्वाद से यह एक सुखद और लग्जरी लाइफ जीते हैं। इनके दुख ज्यादा दिनों तक नहीं रहते हैं।

गणपति बप्पा इनकी सदैव रक्षा करते हैं। यही वजह है कि शत्रु भी इनके आगे घुटने टेक देते हैं। यह लोग अच्छी किस्मत के धनी होते हैं। बप्पा इन्हें सही राह दिखाते हैं। इन लोगों को बुधवार का उपवास करना चाहिए। इस दिन दान धर्म करना चाहिए। गरीबों की मदद करनी चाहिए।

मकर राशि

इस राशि के जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं। गणपति बप्पा को इनकी यही बात अच्छी लगती है। ये इनके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इनके आशीर्वाद से इनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। ये पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में। उन्नति करते हैं। करियर में नया मुकाम हासिल करते हैं।

गणपति की कृपा से इनकी बुद्धि काफी अच्छी होती है। यह अपने तेज दिमाग से सभी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। ये एक बार अपने लक्ष्य को निर्धारित कर लें तो फिर उसे हासिल कर के ही दम लेते हैं। गणेशजी भी इसमें इनकी मदद करते हैं। इन्हें भाग्य का धनी बनाकर इनका काम आसान कर देते हैं। इन्हें गणेशजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंदिर में हर बुधवार प्रसाद चढ़ना चाहिए।

Related Articles

Back to top button