2023 शुरू होने से पहले चमेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बुधदेव रहेंगे मेहरबान, हर तरफ से आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 28 दिसंबर को बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करने जा रहा है। इसका 5 विशेष राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन्हें व्यापार, नौकरी और पैसे सहित कई लाभ प्राप्त होंगे। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
वृष राशि
बुद्ध का गोचर वृष राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। नए साल बहन के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन्हें पैसों को लेकर कभी कोई कमी नहीं रहेगी। व्यर्थ के खर्चे रुक जाएंगे। किस्मत इनका साथ देगी। यह जिस भी काम में हर डालेंगे वह सफल होगा। संतान की ओर से इन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को ढेर सारी लाभ देगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो 28 दिसंबर के बाद का समय उत्तम रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। पुराने अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। मकान की खरीदी और बिक्री के योग बन सकते हैं। घर में बरकत बनी रहेगी।
कन्या राशि
बुद्ध का राशि बदलना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन्हें जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होगा। उनके पुराने अटके हुए काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। यह जल्द नए मकान या नए वाहन का सुख ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में निपट जाएंगे। सेहत में सुधार होगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पैसों को लेकर सभी समस्याएं समाप्त होगी। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं। हंसी खुशी का माहौल रहेगा।
धनु राशि
बुद्ध का गोचर धनु राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य के दम पर इनके कई सारे काम बिना किसी मेहनत के हो जाएंगे। राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें लाभ होगा। शत्रु इनके आगे कमजोर पड़ जाएगा। धर्म में इनकी रूचि बढ़ेगी। किसी तभी तो यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। घर में सुख शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ होगा। सेहत को लेकर सभी चिंताएं खत्म होगी।
मकर राशि
बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। चारों ओर से पैसा आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका हर पल साथ देगा। वार्षिक आमदनी में वृद्धि होगी। महालक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। बेरोजगार घूम रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। कुंवारे लोगों की शादी हो सकती है। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। यात्रा सुखद और आरामदायक रहेगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।